Search
Close this search box.

BNMU कार्यशाला में भाग लेंगे 10 शिक्षक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कार्यशाला में भाग लेंगे 10 शिक्षक

राजभवन, पटना में 11 दिसंबर, 2023 को सुबह 09:00 बजे से विकसित भारत@2047-वॉयस ऑफ यूथ विषयक एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें बीएनएमयू, मधेपुरा के कुलपति प्रोफेसर डॉ. राजनाथ यादव के नेतृत्व में दस प्राध्यापक शामिल होंगे। इनमें डॉ. सुधांशु शेखर (दर्शनशास्त्र), डॉ. शंकर कुमार मिश्र (मनोविज्ञान), डॉ. मोहित गुप्ता (रसायनशास्त्र), ले. गुड्डू कुमार (गणित), डॉ. शशांक कुमार मिश्र (राजनीति विज्ञान), डॉ. कविता कुमारी (समाजशास्त्र), डॉ. अमरेन्द्र कुमार (इतिहास), डॉ. पंचानंद मिश्र (वनस्पति विज्ञान), डॉ. प्रियंका (गृह विज्ञान) एवं डॉ. प्रफुल्ल कुमार (हिंदी) के नाम शामिल हैं।

कुलसचिव डॉ. मिहिर कुमार ठाकुर ने बताया कि कार्यशाला में सशक्त भारत, संपन्न एवं टिकाऊ अर्थव्यवस्था, नवप्रवर्तन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सुशासन एवं सुरक्षा और विश्व में भारत विषय पर पैनल डिस्कशन होना है।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

दिनांक 15 अगस्त को शिक्षा विभाग से संबंधित उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषित पहल के संदर्भ में समिति के व्यापक कार्यादेश एवं कार्यक्षेत्र में राज्य की संपूर्ण स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े नीतिगत, संरचनात्मक एवं सेवा-संबंधी विषयों को समाहित किए जाने के संबंध में।

वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति के उपरांत परीक्षाफल आधारित वेतनानुदान से आच्छादित माध्यमिक, इंटरमीडिएट एवं डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया वेतनानुदान के एकमुश्त भुगतान तथा सम्मानजनक नियमित वेतन-संरचना निर्धारित किए जाने के संबंध में अनुरोध ।

बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक-निर्माण, शिक्षण-प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं एकरूपता तथा शैक्षणिक शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ करने हेतु पृथक् “राज्य शिक्षण-प्रशिक्षण विश्वविद्यालय” की स्थापना के संबंध में अनुरोध।