Search
Close this search box.

BNMU। झंडोत्तोलन कार्यक्रम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

BNMU। 72 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह।
==================================
माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ. आर. के. पी. रमण द्वारा दीक्षा स्थल (पू. 10:30 बजे) पर मुख्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके पूर्व मा. कुलपति ने कुलपति आवासीय कार्यालय में और माननीय प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉ. आभा सिंह ने नार्थ कैम्पस में झंडोत्तोलन किया।

उक्त तीनों कार्यक्रमों के अतिरिक्त चुल्हाय पार्क में बीएनमुस्टा, मधेपुरा के अध्यक्ष डाॅ. कैलाश प्रसाद यादव, शिक्षक संघ कार्यालय परिसर में अध्यक्ष डाॅ. सुभाष प्रसाद सिंह और कर्मचारी संघ कार्यालय में अध्यक्ष-सह-सचिव अखिलेश्वर नारायण द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में प्रधानाचार्य डाॅ. के. पी. यादव, राजकीय अंबेडकर कल्याण छात्रावास, मधेपुरा में अधीक्षक डाॅ. जवाहर पासवान ने झंडोत्तोलन किया।

मुझे उक्त सभी कार्यक्रमों का साक्षी बनने का सुअवसर प्राप्त हुआ।

बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ।
सादर प्रणाम।

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।