Search
Close this search box.

BNMU। अत्यावश्यक सूचना। बैठक : 16. 10. 2020 (शुक्रवार) को अपराह्न 12.30 बजे केंद्रीय पुस्तकालय सभागार में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अत्यावश्यक सूचना
———-
निदेशानुसार सूचित करना है कि विश्वविद्यालय के सभी स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों, संकायाध्यक्षों एवं संबंधित पदाधिकारियों की एक अत्यावश्यक बैठक माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ. आर. के. पी. रमण की अध्यक्षता में कल दिनांक-16. 10. 2020 (शुक्रवार) को अपराह्न 12.30 बजे केंद्रीय पुस्तकालय सभागार में सुनिश्चित है।
इस बैठक में विशेष रूप से पी-एच. डी. कोर्स वर्क परीक्षा-2019 के सफल संचालन पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सभी विभागाध्यक्षों से सादर अनुरोध है कि वे अपने साथ पी-एच. डी. कोर्स वर्क-2019 से संबंधित निम्न दस्तावेज साथ लाएं-
i. पी-एच. डी. कोर्स वर्क-2019 के सभी विद्यार्थियों के द्वारा ऑनलाईन भरे गए फार्म की हार्डकापी।
ii. पी-एच. डी. कोर्स वर्क-2019 के विद्यार्थियों द्वारा जमा शुल्क (Fee) के रसीद की काॅपी।
iii. विभाग के द्वारा यूएमआईएस में जमा कराए गए पी-एच. डी. कोर्स वर्क-2019 के विद्यार्थियों के राॅल सीट की काॅपी।
कृपया, ससमय सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का कष्ट करना चाहेंगे। इसे अनिवार्य समझा जाए।

माननीय कुलपति महोदय के आदेशानुसार

डाॅ. सुधांशु शेखर
जनसंपर्क पदाधिकारी, बीएनएमयू, मधेपुरा (बिहार)

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE