Search
Close this search box.

BJP कार्यकर्ताओं का सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कार्यकर्ताओं का सम्मान
——
भारतीय जनता पार्टी ने (भाजपा) अपने प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी की है। सूची में कई महत्वपूर्ण नाम हैं और उनमें से कई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता भी हैं। इसलिए मेरे लिए प्रथम दृष्टया भाजपा की सूची स्वागतयोग्य है।

मुझे सूची में शामिल निम्न दो युवा चेहरे को देखकर अतिरिक्त प्रसन्नता हुई-

01. विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री श्री सुजीत पासवान जी राजनगर (सुरक्षित) से।
02. विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता श्री रोहित पांडेय जी भागलपुर से।

मेरा यह स्पष्ट मानना है कि सभी पार्टियों को राजनीति एवं समाजसेवी में संलग्न कैडरों को ही टिकट देना चाहिए। यदि वे कैडर जीतेंगे, तभी उस पार्टी की जीत मानी जाएगी। अन्यथा ‘बॉरो प्लेयर’ को लड़ाकर जीतना, तो लोकतंत्र के साथ एक तरफ का मज़ाक़ ही है। इससे समर्पित कार्यकर्ताओं का मनोबल भी टूटता है।

बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

READ MORE