![](https://bnmusamvad.com/wp-content/uploads/2024/01/FB_IMG_1706320380944.jpg)
पद्मश्री सुरेंद्र किशोर
——————
संत पत्रकार के रूप में अखिल भारतीय ख्याति। बिहार के सारण जिले के सखनौली गांव के मूल निवासी। परिवार के पहले मैट्रिक। इतिहास में आनर्स। बिहार आंदोलन में सक्रिय रहे। विचारों से समाजवादी। आधी शताब्दी से अधिक समय से पत्रकारिता में। शुरुआत 1967 में साप्ताहिक ‘सारण संदेश’ से। उसके बाद ‘लोकमुख’ के उप संपादक। 1972 से 1975 तक ‘प्रतिपक्ष’ में। 1977 से 1983 तक दैनिक ‘आज’ में। 1983 से 2001 तक ‘जनसत्ता’ में। 2001 से 2007 तक ‘हिंदुस्तान’, पटना में राजनीतिक संपादक रहे। 2013 से 2016 तक दैनिक भास्कर, बिहार के संपादकीय सलाहकार। ‘धर्मयुग’, ‘दिनमान’, ‘रविवार’, ‘माया’ और ‘नई दुनिया’ में भी खूब लिखा। घर में विरल पुस्तकालय। निरंतर अध्ययन व मनन। संप्रति पटना में रहकर राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में स्वतंत्र लेखन व स्तंभ लेखन।
-प्रो. कृपाशंकर चौबे के फेसबुक वॉल से
27.01.2024