Search
Close this search box.

BNMU। उर्दू साहित्य के प्रख्यात साहित्यकार एवं विद्वान शमशुर्रह्मान फारुकी के देहांत पर शोकसभा का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बी. एन. मंडल विश्विद्यालय, उतरी परिसर, मधेपुरा में स्नातकोत्तर उर्दू विभाग में उर्दू साहित्य के प्रख्यात साहित्यकार एवं विद्वान् शमशुर्रह्मान फारुकी के देहांत पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शमशुर्रहमान फारुकी एक भारतीय उर्दू भाषा के कवि, लेखक, आलोचक और सिद्धांतकार थे। उन्हें उर्दू साहित्य के लिए आधुनिकता की शुरुआत करने के लिए जाना जाता है। उनके कुछ उल्लेखनीय कार्यों में शेर-ए-शोर अंगरेज़ (1996), कै चांद द सर-ए असमान (2006), द मिरर ऑफ ब्यूटी (2013) और द सन द रोज़ फ्रॉम द अर्थ (2014) शामिल हैं। वे उर्दू साहित्यिक पत्रिका शबखून के संपादक और प्रकाशक भी थे ।फ़ारूक़ी को 2009 में भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री मिला। वे 1996 में अपने काम शेर-ए-शोर अंगरेज़ के लिए सरस्वती सम्मान और 1996 में तन्कीदी के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके थे। इनके देहांत से उर्दू साहित्य का बड़ा नुकसान हुआ है।

शोक सभा में विभागाध्यक्ष डाॅ. आबिद हुसैन उस्मानी, पूर्व विभागाध्यक्ष डाॅ. मुमताज़ आलम, डाॅ. फसिहुद्दिन अहमद, डाॅ. मो सलमान, डाॅ. नेजामउद्दीन अहमद, शोधार्थी शाहनवाज़ आलम, शबनम परवीन, मोहम्मद सऊद आलम, शाहीन कौसर, मोहम्मद सद्दाम हुसैन, मोहम्मद गुलनावज रब्बानी, मोहम्मद रहमतुल्लाह, मलिका निसार, रौशन परवीन, ग़ुलाम अख्तर रज़ा, मोहम्मद शब्बीर रज़ा, मोहम्मद अनायतुल्लह, मोहम्मद फारुक, शमीमा खातून, अदनान अनवर, वालीउल्लाह, मोहम्मद ज़फरुल्लाह अंसारी, मोहम्मद वासिमुद्दीन, मोहम्मद हसन रज़ा, मोहम्मद मोसाविर आलम आदि मौजूद थे।

READ MORE

एलआईबी की बैठक संपन्न राज्यपाल से की जाएगी बीएनएमयू में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायत अपने मूल उद्देश्यों को पूरा करने में विफल हो रहा है बीएन मंडल विश्वविद्यालय : ई० रवीन्द्र यादव

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]