Search
Close this search box.

परिचय-सह-सम्मान समारोह का आयोजन। गौरवशाली इतिहास से लें प्रेरणा : प्रधानाचार्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*परिचय-सह-सम्मान समारोह का आयोजन*

*गौरवशाली इतिहास से लें प्रेरणा : प्रधानाचार्य*
—–
ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में बुधवार को परिचय-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि उनका बचपन से ही इस महाविद्यालय से भावनात्मक जुड़ाव रहा है। वे यहीं के विद्यार्थी भी रहे हैं और यहां शिक्षक के रूप में भी कार्य किया है। उनका यह सौभाग्य है कि उन्हें प्रधानाचार्य के रूप में अपने इस पैतृक महाविद्यालय की सेवा का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है। हम सबों की यह जिम्मेदारी है कि हम इतिहास से प्रेरणा लेकर वर्तमान को समृद्ध करें और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ें।

*पहचान को आगे बढ़ाएं*
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष सह रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रत्नदीप ने कहा कि इस महाविद्यालय की बीएनएमयू में अपनी एक विशिष्ट पहचान है। इसी महाविद्यालय के परिसर से ही बीएनएमयू का जन्म हुआ और यहां के तत्कालीन प्रधानाचार्य प्रो. रमेन्द्र कुमार यादव रवि को विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि यहां के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने हमेशा विश्वविद्यालय और पूरे बिहार की शिक्षा-व्यवस्था के उन्नयन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यहां के कई शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विधायक, सांसद तथा प्रति कुलपति एवं कुलपति सहित विभिन्न पदों को सुशोभित किया है।

इस अवसर पर संघ की उपाध्यक्ष सह हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी, संयुक्त सचिव डॉ. कुमार सौरभ एवं कोषाध्यक्ष दीपक कुमार राणा, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव, गणित विभागाध्यक्ष ले. गुड्डु कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव सह दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने की। धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव सह राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने किया।

इस अवसर बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना के माध्यम से नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर (राजनीति विज्ञान) डॉ. नंदलाल यादव तथा सभी अतिथि व्याख्याताओं को स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. शहरयार अहमद (उर्दू), अनामिका (हिंदी), डॉ. मनोज कुमार (दर्शनशास्त्र), डॉ. स्वीटी सिन्हा (राजनीति विज्ञान), डॉ. मनीषा कुमारी (अर्थशास्त्र), डॉ. कुमार सौरव (गणित), डॉ. हरित कुमार कृष्ण (भौतिकी), डॉ. संतोष कुमार सेठी, डॉ. गौरव प्रकाश (रसायनशास्त्र), डॉ. अंकेश कुमार एवं डॉ. मीनू सोडी (वनस्पति विज्ञान), नकछेदी राम एवं डॉ. श्रेया करमाकर (अंग्रेजी), डॉ. संजय कुमार, डॉ. प्रीति कुमारी, डॉ. वीरभद्र एवं डॉ. बंदना कुमारी (इतिहास), डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. मुकुंद कुमार एवं डॉ. कुमारी रागनी, डॉ. विदुषी भारती एवं डॉ. अमीषा भारती (जंतु विज्ञान) के नाम शामिल हैं। इन सबों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और इस आयोजन के लिए संघ के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

READ MORE