Search
Close this search box.

BNMU : खेलो इंडिया योजना के तहत मल्टीपरपस इंडोर हॉल तथा 8 ट्रैक का सिंथेटिक ग्राउंड बनेगा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान ने विडियो कांफ्रेंशिंग के जरिए राज्य के सभी कुलपतियों को अविलंब ”खेलो इंडिया योजना” के तहत प्रस्ताव भेजने के निदेश दिया।भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के कि कुलपति डॉ ज्ञानंजय द्विवेदी के आदेशानुसार कुलसचिव डॉ. कपिलदेव प्रसाद ने न्यू केंपस में खेलो इंडिया योजना के तहत मल्टीपरपस इंडोर हॉल तथा 8 ट्रैक का सिंथेटिक ग्राउंड बनाने का प्रस्ताव दिया है। हॉल 1000×750 फिट का होगा और इसका अनुमानित लागत 7 करोड़ है। ट्रैक 100×50 मीटर का होगा और इसका अनुमानित लागत 8 करोड़ है। इस हेतु स्थल निरीक्षण के लिए कोसी डिवीजन के कार्यपालक अभियंता सतीश कुमार, सहायक अभियंता मदन मोहन तथा कनीय अभियंता मुकेश कुमार के साथ 17 सितंबर को  स्थल निरीक्षण किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. कपिल देव प्रसाद, बीएनमुस्टा के महासचिव डॉ. नरेश कुमार, क्रीडा संयुक्त सचिव डॉ. शंकर कुमार मिश्र, विश्वविद्यालय अभियंता  कमल यादव एवं प्रशिक्षक संत कुमार उपस्थित थे। मल्टीपर्पस कंपलेक्स पूर्व उत्तर दिशा में तथा सिंथेटिक ट्रेक बीच में बनाने के लिए जमीन उपलब्ध  है। आशा है कि जल्द ही न्यू कैंपस में इन सारी आधारभूत संरचनाओं पर कार्य शुरू हो जाए, जिससे विश्वविद्यालय के छात्र छात्रा और मधेपुरा के वासियों को सुविधा मिल सके।

 

READ MORE

विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संबद्धता प्राप्त अनुदानित डिग्री महाविद्यालयों को शैक्षणिक सत्र 2015-18 का परीक्षाफल आधारित अनुदान राशि प्राप्त करने हेतु भौतिक रूप से प्ररस्ताव उपलब्ध कराने के संबंध में

[the_ad id="32069"]

READ MORE

विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संबद्धता प्राप्त अनुदानित डिग्री महाविद्यालयों को शैक्षणिक सत्र 2015-18 का परीक्षाफल आधारित अनुदान राशि प्राप्त करने हेतु भौतिक रूप से प्ररस्ताव उपलब्ध कराने के संबंध में

बीएनएमयू कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय परिसर में दिया धरना बीएनएमयू में कर्मचारियों के हड़ताल से काम काज प्रभावित 15 सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित धरना में कर्मचारियों ने की जमकर नारेबाजी