*सच्चे समाजवादी थे भूपेंद्र नारायण मंडल : प्रधानाचार्य*
भूपेंद्र नारायण मंडल सच्चे समाजवादी थे। उन्होंने समाजवाद को अपने विचारों एवं कार्यों के माध्यम से नई ऊंचाई प्रदान कीं।
यह बात प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश प्रसाद यादव ने कही। वे बुधवार को महामना भूपेंद्र नारायण मंडल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र बाबू मनसा, वाचा एवं कर्मना तीनों तरह से समाजवादी थे। उनका समाजवाद झोपड़ी एवं बैलगाड़ी से निकला है। वे सेवा एवं सदाचार की प्रतिमूर्ति थे।
दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ. सुधांशु शेखर ने कहा कि भूपेंद्र बाबू बाबू शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम मानते थे। इसलिए उन्होंने कई शिक्षण संस्थानों के निर्माण में महती भूमिका निभाई। हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम उनके विचारों एवं कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।
इसके पूर्व सभी उपस्थित लोगों ने भूपेंद्र बाबू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर सावन कुमार उर्फ रूपेश कुमार, अशोक मुखिया, सुनील कुमार, ट्विंकल कुमारी, अभिजीत कुमार भगत, किशन कुमार, मो. मोहित राशिद, राजीव कुमार यादव, मो. कौसर अलम, पीयूष कुमार, लड्डू कुमार, विपिन मुर्मु, रूपा कुमारी, प्रीति कुमारी, मिठू कुमार, पंकज कुमार, कल्पना कुमारी, मो. इमरान, सौरभ आनंद, शशि कुमार ठाकुर, विवेकानंद, शाह कुमार, विवेकानंद, अमित कुमार झा, मिंटू कुमार मंडल, राजा कुमार, जसमीत कौर, अभिषेक कुमार, सुमन कुमार, सौरभ कुमार, अमर अशरफ, मुदस्सिर हसरत आदि उपस्थित थे।














