Search
Close this search box.

भूपेंद्र नारायण मंडल जन्मोत्सव का आयोजन।* भूपेन्द्र नारायण मंडल अपने आपमें एक संस्था थे : कुलपति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*भूपेंद्र नारायण मंडल जन्मोत्सव का आयोजन।*

भूपेन्द्र नारायण मंडल अपने आपमें एक संस्था थे : कुलपति

——
महामना भूपेंद्र नारायण मंडल अपने आपमें एक संस्था थे।‌ वे मनसा, वाचा एवं कर्मना समाजवादी थे। उनके विचारों एवं कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

यह बात बीएनएमयू, मधेपुरा के कुलपति प्रो. बी. एस. झा ने कही। वे रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में आयोजित भूपेंद्र नारायण मंडल जन्मोत्सव समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन प्रशासनिक परिसर अवस्थित विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह में किया गया।

कुलपति ने कहा कि मधेपुरा समाजवाद एवं सामाजिक न्याय का धरती रही है। लेकिन हमें आज आत्ममूल्यांकन करना होगा कि हम वर्तमान समय में कहाँ हैं।

कुलपति ने कहा कि भूपेंद्र बाबू ने सामंती जमींदार परिवार में जन्म लिया था। इसके बावजूद उन्होंने समाजवाद एवं सामाजिक न्याय के लिए काम किया। वे हमेशा सदन से लेकर सड़क तक आम लोगों की आवाज को बुलंद करते रहे।

कुलपति ने कहा कि भूपेंद्र बाबू सभी लोगों के साथ समानता का व्यवहार करते थे और विरोधी विचारों का भी सम्मान करते थे। वे जाति नहीं, बल्कि जमात की राजनीति करते थे।

वित्तीय परामर्शी चतुर किस्कू ने कहा कि भूपेन्द्र बाबू ने समाज के अंतिम व्यक्ति के आँखों के आँसू पोंछने का काम किया।

डीएसडब्ल्यू प्रो. अशोक कुमार ने कहा कि हम सबों को मिलकर भूपेंद्र बाबू के विचारों एवं कार्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि भूपेन्द्र बाबू ने कोसी-सीमांचल में शिक्षा के प्रचार-प्रसार में महती भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक (एनएसएस) डॉ. सुधांशु शेखर बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा लगातार भूपेन्द्र बाबू के विचारों के प्रचार-प्रसार हेतु कई प्रयास किए जा रहे हैं। इनके जन्मोत्सव एवं स्मृतिदिवस के अवसर पर लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में कुलपति ने महामना भूपेंद्र नारायण मंडल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। विधिवत दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में कुलगीत ज्ञान का प्रकाश हो का गायन किया गया। अंत में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान जन-गण-मन का सामूहिक गायन किया गया।

इस अवसर पर बीएनएमभी महाविद्यालय, मधेपुरा के पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. अरविंद कुमार, प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार, पार्वती विज्ञान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. पवन कुमार, कुलानुशासक डॉ. इम्तियाज अंजूम, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. नरेश कुमार, परिसंपदा पदाधिकारी शंभू नारायण यादव, सीनेटर डॉ. रंजन कुमार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय निरीक्षक डॉ. आर. के. मल्लिक, परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर कुमार मिश्र, विद्वत परिषद सदस्य प्रज्ञा प्रसाद, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सी. पी. सिंह, विभागाध्यक्ष डी. पी. मिश्र, प्रो. मो. अबुल फजल, डॉ. रत्नदीप, प्रज्ञा प्रसाद, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. फिरोज मंसूरी, डॉ. जावेद अहमद आदि उपस्थित थे।

*भूपेंद्र चेयर की होगी स्थापना*

विश्वविद्यालय में भूपेन चेयर की स्थापना हेतु ठोस प्रयास शुरू हो गया है।‌ कुलपति प्रो. बी. एस. झा ने स्वयं एक दिन का वेतन देने की घोषणा की और अन्य लोगों से भी ऐसा करने अपील की। ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के शिक्षाशास्त्र विभाग के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों तथा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फिरोज मंसूरी ने एक दिन का वेतन देने की घोषणा की।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE