Search
Close this search box.

एकल व्याख्यान आयोजित। एआई से दोस्ती करने की जरूरत : डॉ. अनिल ठाकुर।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*एकल व्याख्यान आयोजित। एआई से दोस्ती करने की जरूरत : डॉ. अनिल ठाकुर।
——-
ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) विभाग में शनिवार को इम्पोर्टेंस ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स विषयक एकल व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के. डी. एस. कॉलेज, गोगरी, (मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर) में अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल ठाकुर ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंप्यूटर विज्ञान की एक शाखा है। यह ऐसे कंप्यूटर और प्रोग्राम बनाने के लिए समर्पित है, जो मानव सोच की नकल कर सकते हैं। हाल के वर्षों में एआई के बढ़ते उपयोग के साथ, यह व्यापार और रोजमर्रा की जिंदगी दोनों में आम हो गई है। हमें इससे डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि इससे दोस्ती करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि किसी भी तकनीकी प्रगति के फायदे और नुकसान दोनों होते हैं। एआई के साथ भी ऐसा है। लेकिन इससे डरने एवं भ्रमित होने की बजाय सावधानी से इसे जानने-समझने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि आज एआई को उत्तरदायीत्व के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत है। जैसे-जैसे एआई दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनता जा रहा है, इसके नैतिक निहितार्थों पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता भी अनुभव की जा रही है।

मुख्य अतिथि बीएनएमयू, मधेपुरा के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. शंकर कुमार मिश्र ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के कारण संस्थानिक नैतिकता प्रभावित हो रही है। इसके कई मनोविज्ञान दुष्प्रभाव भी सामने आ रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि हमें तकनीकी को अपनाते हुए मानवीय मूल्यों, नैतिक संस्कारों एवं सामाजिक सरोकारों का ध्यान रखना चाहिए।‌ तकनीक मनुष्य के लिए हैं, मनुष्य तकनीकी के लिए नहीं हैं।

इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। अतिथियों ने महाविद्यालय के संस्थापक कीर्ति नारायण मंडल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अतिथियों का स्वागत एवं पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष के. के. भारती ने किया।

इस अवसर पर असीम आनंद, नीतीश कुमार, अखिलेश कुमार, रणवीर कुमार, राजदीप कुमार, अशोक मुखिया, संदीप कुमार, मुस्कान राज, निकिता, छवि सिंह, निशा भारती, आँचल कुमारी, परिधि, स्वाती कुमारी, सोनाली कुमारी, काजल कुमारी, अंजलि कुमारी, निकिता कुमारी, बिन्दु कुमारी, निभा कुमारी, पूजा कुमारी, नविता कुमारी, रिजु कुमारी, रंभा कुमारी, श्वेता कुमारी, सुरुचि कुमारी, शिवानी कुमारी, कन्हैया मिश्रा, भीमवीर कुमार, पिन्टु कुमार, प्रिंस कुमार, सोनू कुमार, चंदन कुमार, गौरव कुमार, विकाश कुमार, विशाल कुमार, आदित्य कुमार, नितिश कुमार, प्रतीक कुमार, राजेश कुमार, आयुष कुमार, रोहित कुमार, राजु कुमार, मो. दानिश, अंकित कुमार, राजनंदन कुमार, ब्रजेश कुमार, अमलेश कुमार, प्रिंस कुमार, उज्ज्वल कुमार, बाबू साहेब, सरजीत कुमार, प्रशांत कुमार, नितिश कुमार, आशीष कुमार, नितिश कुमार, आदर्श कुमार, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।