Search
Close this search box.

NEP। वेबिनार आयोजित /राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं उच्चतर शिक्षा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के शिक्षाशास्त्र विभाग में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इसका विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं उच्चतर शिक्षा था। वेबिनार की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाशास्त्र विभाग के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. नरेश कुमार किया। उन्होंने इसे गुणवत्ता के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया। इस राष्ट्रीय वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात शिक्षाविद् स्कूल ऑफ एजुकेशन यूपीआरटीओयू, इलाहाबाद के पूर्व निदेशक एवं प्रोफ़ेसर डॉ. एस. पी. गुप्ता ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मील का पत्थर बताया। उन्होंने शोध संस्थानों के इतिहास पर प्रकाश डाला और शिक्षा के मुख्य स्तंभ शिक्षकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

वक्ता के रूप में मुंबई विश्वविद्यालय से आए इंस्टिट्यूट ऑफ़ डिस्टेंस एंड ओपन लर्निंग के पूर्व निदेशक प्रोफ़ेसर डॉ. हरीशचंद ने नई शिक्षा नीति को देश के लिए आवश्यक तथा दूरगामी परिणाम वाला बताया।शिक्षाशास्त्र विभाग, नागालैंड विश्वविद्यालय, कोहिमा के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश राय ने विश्वविद्यालयों में बहुभाषिक अनुशासन को देश के लिए प्रसांगिक बताया। डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन, एसएमआरयू, लखनऊ के पूर्व संकायाध्यक्ष डॉ. रजनी रंजन सिंह ने नई शिक्षा नीति के कुशल क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए गुणवत्ता मानदंड की में सुधार की बात की। फैकल्टी ऑफ एजुकेशन, बीएचयू, वाराणसी से आमंत्रित वक्ता एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र पांडे ने शिक्षा के नए ढांचे को बताते हुए शिक्षा के समान वेतन पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एम. एड. विभाग के अध्यक्ष डॉ. बुद्धप्रिय ने सभी विद्वानों का स्वागत किया।इस अवसर पर बी. एड. विभागाध्यक्ष डॉ. ललन प्रकाश साहनी, आयोजन सचिव असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. फिरोज मंसूरी, डॉ. पवन कुमार, रॉबिंस कुमार, वीर बहादुर एवं रुचि सुमन आदि ने अपने विचार व्यक्त किया। राम सिंह यादव ने सभी विद्वानों के वक्तव्य की समीक्षा की और उनके प्रति आभार प्रकट किया‌‌।

READ MORE

University Grants Commission रेगुलेशन, 2018 को दरकिनार कर बनाई गई सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली, 2026 तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने की मंशा से बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को खत्म कर प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 लाने की बिहार सरकार की योजना के खिलाफ टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ द्वारा टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में आयोजित महाधरना

NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमतताओं के संदर्भ में चल रहे विरोध प्रदर्शनों एवं उससे उद्भूत परीक्षा व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार की माँगों के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा दिया गया आश्वासन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।

[the_ad id="32069"]