Search
Close this search box.

कीर्ति कुम्भ का आयोजन 7 मार्च, 2025 को 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कीर्ति कुम्भ का आयोजन 7 मार्च, 2025 को 

—-

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में संस्थापक महामना श्री कीर्ति नारायण मंडल की 28 वीं पुण्यतिथि पर आगामी 07 मार्च, 2025 को पू. 11:00 बजे से ‘कीर्ति-कुम्भ’ (स्मरण एवं संवाद) कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन सचिव सह दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि के रूप में बीएनएमयू, मधेपुरा के कुलपति प्रो. बी. एस. झा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर मुख्य वक्ता मानविकी संकाय के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार चौधरी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव करेंगे।

*कीर्ति नारायण मंडल का संक्षिप्त परिचय*

प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि महामना कीर्ति नारायण मंडल का जन्म 7 अगस्त, 1921 को बिहार राज्यान्तर्गत मधेपुरा जिले के मनहरा नामक गाँव में एक संपन्न कृषक परिवार में हुआ। यह गाँव सिंहेश्वर-मधेपुरा स्थान से 3-4 किलोमीटर पश्चिम में अवस्थित है। इनके पिता का नाम ठाकुर प्रसाद मंडल और माता का नाम पार्वती देवी था।

उन्होंने बताया कि कीर्ति नारायण मंडल की प्रारंभिक शिक्षा गाँव के मिडिल स्कूल में हुई। उच्च शिक्षा पाने के लिए वे मधेपुरा के तत्कालीन विद्यालय सीरीज इन्स्टीट्यूट में नामांकित हुए। लेकिन कुछ कारणों से खिन्न होकर उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।

उन्होंने बताया कि कीर्ति नारायण मंडल के पिता पाँच भाई थे। इनमें से एक अवध बिहारी मंडल वीतरागी प्रवृत्ति के थे। परिवार की धर्मानुरागी प्रवृत्ति और चाचा अवध बिहारी मंडल के गृहत्याग का असर किशोर कीर्ति नारायण मंडल पर भी पड़ा।

उन्होंने बताया कि कीर्ति नारायण मंडल की भीष्म प्रतिज्ञा के कारण ही 1953 ई. में ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय अस्तित्व में आया। इसके अलावा भी उन्होंने लगभग तीन दर्जन शिक्षण संस्थानों के निर्माण एवं विकास में महती भूमिका निभाई।इनका 07 मार्च, 1997 को निधन हो गया।

READ MORE

पीएम ऊषा से बीएनएमयू को मिली सौगात, होंगे सेमिनार और वर्कशॉप* विश्वविद्यालय में डेढ़ महीने तक चलेगा सेमिनार और वर्कशॉप की श्रृंखला सभी विभागों में आयोजित होंगे नेशनल- इंटरनेशनल सेमिनार वर्कशॉप

[the_ad id="32069"]

READ MORE

पीएम ऊषा से बीएनएमयू को मिली सौगात, होंगे सेमिनार और वर्कशॉप* विश्वविद्यालय में डेढ़ महीने तक चलेगा सेमिनार और वर्कशॉप की श्रृंखला सभी विभागों में आयोजित होंगे नेशनल- इंटरनेशनल सेमिनार वर्कशॉप

अभाविप द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती सप्ताह का समापन। पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरित। विवेकानंद के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएं : परीक्षा नियंत्रक विवेकानंद ने देखा था विकसित भारत का सपना : प्रांत उपाध्यक्ष