Search
Close this search box.

बीएनएमयू में लगेगी भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीएनएमयू में लगेगी भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा 

मधेपुरा यूथ एसोसिएशन “माया ” एवं बीएन मंडल विवि के संयुक्त तत्वाधान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा लगाई जाएगी। इस हेतु गुरुवार को कुलपति कार्यालय के बगल में विधिवत भूमिपूजन समारोह संपन्न हुआ। इसमें शिलान्यासकर्ता के रूप में कुलपति प्रो. बी. एस. झा ने स्वयं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। सिंहेश्वर मंदिर न्यास के न्यासी संजीव ठाकुर “मुन्ना”, कन्हैया बाबा एवं गोखुल नारायण ने नियमपूर्वक अनुष्ठान संपन्न कराया। अनुष्ठान में कुलसचिव डॉ. विपिन कुमार राय एवं माया अध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने सहयोग दिया।

कुलपति ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर जी प्रतिमा स्थल का आज भूमि पूजन किया गया है। आगामी 24 जनवरी, 2025 तक कर्पूरी जी के पुण्यतिथि पर इसका विधिवत लोकार्पण करने की योजना है।

इसमें प्रतिमा एवं कई अन्य सहयोग मधेपुरा यूथ एसोसिएशन “माया” की तरफ से किया जा रहा है और शेष सहयोग विवि स्तर से किया जाएगा।

कुलसचिव डॉ. विपिन कुमार राय ने कहा की महान समाजवादी नेता की प्रतिमा लग जाने से आमजनों को उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी।

माया के अध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने कहा की हम सभी लम्बे समय से जननायक की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए प्रयासरत थे।‌ वर्तमान कुलपति के सहयोग से इसका निर्माण प्रारम्भ हो गया है और उम्मीद है जल्द ही इसका निर्माण कार्य करा लिया जायेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुलनुशासक डॉ. बिमल सागर, पीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार, बीएनएमभी प्राचार्य डॉ. अरविन्द कुमार, केपी कॉलेज, मुरलीगंज प्राचार्य डॉ. जवाहर पासवान, एचएस कॉलेज, उदाकिसुनगंज प्राचार्य प्रज्ञा प्रसाद, मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर मिश्रा, परिसंपदा पदाधिकारी अशोक पोद्दार, टीपी कॉलेज पीजी दर्शन विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर, कुलपति के सहायक शंभू नारायण यादव,डॉ. उपेंद्र यादव, माया के संरक्षक डॉ. अमिताभ, तुरवसू, माया कोषाध्यक्ष सुधांशु यादव, आनंद कुमार, सौरभ कुमार चौहान, प्रभात कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

[the_ad id="32069"]

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।