Search
Close this search box.

BNMU गांधी-विचार पर आधारित है स्वच्छ भारत अभियान। ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गांधी-विचार पर आधारित है स्वच्छ भारत अभियान

महात्मा गांधी ने स्वच्छ भारत का सपना देखा था। उन्होंने स्वयं के साथ-साथ अपने आसपास की स्वच्छता भी बनाए रखने का संदेश दिया था। वे चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें। स्वच्छ भारत अभियान गांधी के इन्हीं विचारों पर आधारित है।

यह बात प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. कैलाश प्रसाद यादव ने कही। वे सोमवार को ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन 25 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसके तहत एनएसएस के स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय कैंपस में जगह-जगह साफ-सफाई किया।

प्रधानाचार्य ने कहा कि महात्‍मा गांधी के स्‍वच्‍छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2 अक्‍टूबर, 2014 से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। विगत दस वर्षों में यह अभियान जन अभियान का स्वरुप ले चुका है। पूरा भारत गांधी के सपनों को साकार करने हेतु प्रतिबद्ध है।

*प्रत्येक दिन हो स्वच्छता कार्यक्रम*
प्रधानाचार्य ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है और यह हमारी प्राथमिक जरूरत है। हमें मात्र एक-दो दिन या एक पखवाड़ा तक नहीं, बल्कि प्रत्येक दिन नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाना चाहिए।

अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार अरिमर्दन ने कहा कि स्वच्छता देवत्व है। हम सबों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। हमें बाह्य एवं आंतरिक दोनों स्वच्छता पर ध्यान देने की जरूरत है। बाह्य स्वच्छता हमारे शरीर एवं आस-पड़ोस की स्वच्छता से जुड़ा है और आंतरिक स्वच्छता हमारे मन एवं आत्मा की स्वच्छता से संबंधित है।

*स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता है मुख्य विषय*
दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा स्वच्छता को जन अभियान बनाया गया है। इसके अंतर्गत राज्यपाल-सह- कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सभी विश्वविद्यालयों को स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित करने का निदेश दिया है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में स्वच्छता अभियान स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता विषय पर केंद्रित है। हम सबों की यह जिम्मेदारी है कि हम इस अभियान को सफल बनाने में अपनी महती भागीदारी निभाएं।

*लगातार चल रहा है स्वच्छता अभियान*
17 बिहार बटालियन एनसीसी, सहरसा के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पी. के. चौधरी ने बताया कि एनसीसी द्वारा भी सभी महाविद्यालयों में स्वच्छ भारत अभियान पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अपशिष्ट से कला, सड़क किनारे खाने पीने वाले दुकानदारों को स्वच्छता के बारे में संवेदनशील बनाना, शून्य अपशिष्ट कार्यक्रम एवं दीवार पेंटिंग आदि प्रतियोगिता भी करवाना है।

एनसीसी ऑफिसर लेफ्टीनेंट गुड्डू कुमार ने बताया कि महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स लगातार विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं। महाविद्यालय में अभी लगातार कई दिनों से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान, एसयूओ आदित्य रमन, यूओ अंकीत कुमार, यूओ अनंत कुमार, एसजीटी सत्यम कुमार, वाणी कुमारी, खुशी कुमार एवं आलोक कुमार, एसयूओ रवि प्रताप, यूओ मौसम कुमारी, शुक्रिया कुमारी, नैना कुमारी, मुनचुन कुमारी, अमृत राज, हिमांशु कुमार, शालू कुमारी, विज्ञानी कुमारी, ऋतु कुमारी, दिव्यज्योति कुमारी, अनिशा गुप्ता, साक्षी प्रिया, सरोज कुमार, त्रिलोक कुमार आदि उपस्थित थे।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।