Search
Close this search box.

BNMU एनओयू में 31 अगस्त, 2022 तक ले सकते हैं नामांकन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*एनओयू में 31 अगस्त तक ले सकते हैं नामांकन*

नालन्दा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू), पटना में शैक्षणिक वर्ष 2022 के लिए ऑनलाईन एवं ऑफलाईन नामांकन जारी है। इसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2022 तक निर्धारित है।

*कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है विस्तृत जानकारी*
जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा स्थित अध्ययन केंद्र में प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश प्रसाद यादव के निदेशानुसार विद्यार्थियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां से पाठ्यक्रम की विस्तृत विवरणी एवं पाठ्यक्रम शुल्क से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी कार्यालय अवधि में प्राप्त की जा सकती है।

*105 विषयों में हो रहा है नामांकन*
उन्होंने बताया कि एनओयू में सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों, इन्टरमीडियेट, स्नातक, बीबीए, बीसीए,पोस्ट ग्रेजुयेट डिप्लोमा, स्नातकोत्तर, एमसीए, एमएलआईएस एवं बीएलआईएस इत्यादि लगभग एक सौ पांच विषयों में नामांकन हो रहा है। एनओयू की वेबसाईट पर सभी विषयों की जानकारी उपलब्ध है।

*मान्यता प्राप्त है पाठ्यक्रम*
उन्होंने बताया सभी पाठ्यक्रम कुलाधिपति कार्यालय एवं यूजीसी से मान्यता प्राप्त है। ऑनलाईन विधि से नामांकन लेने के लिए एनओयू की अधिकृत वेबसाइट पर दिये गए लिंक का उपयोग कर किया जा सकता है। ऑफलाईन विधि से नामांकन के लिए प्रोस्पेक्टस-2022 की प्रति (एडमीशन फार्म सहित) 500/- रूपयों का बैंक ड्राफ्ट जमाकर प्राप्त किया जा सकता है, जिसे भरकर निर्धारित कोर्स फीस का बैंक ड्राफ्ट संलग्न कर नामांकन कराया जा सकता है।

*अध्ययन केंद्र पर ही परीक्षा भी संचालित होगी‌*
उन्होंने बताया कि एनओयू में महिलाओं के लिए शुल्क में पच्चीस प्रतिशत की छूट है। आगे अध्ययन केंद्र पर ही परीक्षा भी संचालित होगी‌।

READ MORE

एलआईबी की बैठक संपन्न राज्यपाल से की जाएगी बीएनएमयू में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायत अपने मूल उद्देश्यों को पूरा करने में विफल हो रहा है बीएन मंडल विश्वविद्यालय : ई० रवीन्द्र यादव

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]