Search
Close this search box.

Poem। कविता/ सिलसिला/ प्रोफेसर डाॅ. इंदु पाण्डेय खण्डूड़ी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सिलसिला

जारी है,                                                  सजा देने का सिलसिला,
प्रकृति प्रदत्त विवशताएँ
सजा के बीज बोती हैं।
दूसरी कड़ी वो जोड़ देता है,
जो विवशताएँ ना समझ,
उन्हें अपनी सोच के रंग से
यथार्थ से बहुत भिन्न रूप में,
रचता है, सहेजता है,
और खफा हो जाता है।
तीसरी सजा की कड़ी
हम खुद ही जोड़ देते है,
अपनी अपेक्षाओं में कैद होकर।
सजा का सिलसिला,
जारी रहता है,
हम बेगुनाह होकर,
गुनहगारों की श्रेणी में रख दिए जाते है,
फिर भी मुस्कुराते है।

-प्रोफेसर डाॅ. इंदु पाण्डेय खण्डूड़ी, अध्यक्षा, दर्शनशास्त्र विभाग, हे. न. ब.  गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय,श्रीनगर-गढ़वाल, उत्तराखंड

READ MORE

विश्वविद्यालयों में संचालित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) की अध्यक्षता एवं निगरानी के लिए आयुक्त को नामित किए जाने की व्यवस्था पर पुनर्विचार तथा कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपति पूर्व कुलपति, पूर्व प्रतिकुलपति अथवा वरीयतम संकायाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों को सौंपे जाने के संबंध में अनुरोध।

[the_ad id="32069"]