Search
Close this search box.

व्याख्यान 8 को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सादर आमंत्रण
======
आत्मविकास की अवधारणा : संदर्भ अद्वैत वेदांत
-प्रोफेसर डाॅ. नरेश प्रसाद तिवारी
दर्शनशास्त्र विभाग, पटना विश्वविद्यालय, पटना (बिहार)
8 जून, 2020 (सोमवार), पूर्वाह्न 11.30 बजे

======

व्याख्यान 8 जून को

बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के फेसबुक पेज फेसबुक डाॅट काॅम/ बीएनएमयू संवाद पर लगातार व्याख्यानों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 8 जून, 2020 (सोमवार), को पूर्वाह्न  11.30 बजे से एक लाइव व्याख्यान का आयोजन सुनिश्चित है। इसका विषय है- ‘आत्मविकास की अवधारणा : संदर्भ  अद्वैत वेदांत’।

इसके वक्ता हैं- प्रोफेसर डाॅ. नरेश प्रसाद तिवारी। प्रोफेसर तिवारी पटना विश्वविद्यालय, पटना (बिहार) के दर्शनशास्त्र विभाग से सेवानिवृत्त हैं।आप भारतीय दर्शन परिषद्, बिहार दर्शन  परिषद् आदि के आजीवन सदस्य हैं।आप दर्शन परिषद्, बिहार के सामान्य अध्यक्ष (2018) रह चुके हैं।

कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में आपके शोध आलेख प्रकाशित हो चुके हैं।  था। आपने 9 पुस्तकों की रचना की है। इनमें ग्रीक एवं मध्ययुगीन दर्शन : एक अवलोकन, भारतीय दर्शन एवं पाश्चात्य दर्शन, भाषा विषलेषण (भारतीय),  गाँधी के छह नैतिक मूल्य, मध्ययुगीन भारतीय दर्शन, चार्वाक का नैतिक दर्शन, भारतीय तर्कशास्त्र प्रमुख हैं। आपकी एक पुस्तक भाषा विषलेषण  (भारतीय) को 2016 में अखिल भारतीय दर्शन परिषद् द्वारा पुरस्कृत किया गया है।

प्रोफेसर तिवारी ने पटना विश्वविद्यालय, पटना से स्नातक (1975) एवं स्नातकोत्तर (1977) की डिग्री प्राप्त की और रांची विश्वविद्यालय, राँची से पी-एच. डी. (1982) किया। आपने जनवरी 1979 में मगध विश्वविद्यालय, बोध गया में सहायक प्राध्यापक के रूप में योगदान दिया। मार्च 1979 में आप  पटना विश्वविद्यालय, पटना की सेवा में आए। आप जून 2016 में विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग, पटना विश्वविद्यालय, पटना से प्रोफेसर के रूप में सेवानिवृत्त हुए। आपके निदेशन में कुल 30 शोधार्थियों ने  पी-एच. डी. की उपाधि प्राप्त की है। 

जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर ने सभी शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से  अनुरोध किया है कि वे विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज पर पूर्वाह्न 11.30 बजे तक जुड़े और उत्साहवर्धन करें।

उन्होंने बताया कि आगे भी कई व्याख्यान होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डाॅ. ज्ञानंजय द्विवेदी, राजभवन के जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुनील कुमार पाठक सहित कई गणमान्य विद्वानों के व्याख्यान आयोजित किए जाएँगे।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

[the_ad id="32069"]

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।