Search
Close this search box.

BNMU *कोसी प्रमंडल रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता 30 सितंबर को*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*कोसी प्रमंडल रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता 30 सितंबर को*

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना द्वारा रेड रिबन क्विज-2021 के अंतर्गत कोशी प्रमंडल स्तरीय क्विज प्रतियोगिता 30 सितंबर (गुरूवार) को पू. 11 बजे से अ. एक बजे तक होगी। प्रतियोगिता में मधेपुरा जिले से बीएनएमभी काॅलेज, मधेपुरा (पूजा कुमारी एवं हीना कुमारी) एवं के. पी. काॅलेज, मुरलीगंज (आदिल एवं सुरज) की टीम भाग लेगी। सहरसा से मंडन भारती कृषि महाविद्यालय (राघव एवं विनय प्रकाश) तथा एमएलटी काॅलेज (रीतेश मिश्र एवं राजीव कुमार) और सुपौल से डिग्री काॅलेज (रेहान फजल एवं आर्यन राज) की टीम भाग लेगी।

प्रतियोगिता के जिला नोडल पदाधिकारी सह विश्वविद्यालय जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर ने बताया कि यह प्रतियोगिता ऑनलाइन माध्यम (गूगल मीट) से आयोजित होगी, जिसका लिंक प्रतियोगिता से दो घंटे पूर्व ग्रुप में प्रेषित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रमंडल स्तर पर प्रथम आने वाले दलों के बीच 5 अक्टूबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। राज्य स्तर पर प्रथम आने वाले दल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।

क्लब के विश्वविधालय संयोजक सह एनएसएस समन्वयक डाॅ. अभय कुमार ने बताया कि एड्स के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेड रिबन क्लब (आरआरसी) का गठन किया गया है। बिहार के विभिन्न संस्थानों में 420 रेड रिबन क्लब सक्रिय है। इसके अंतर्गत आयोजित होने जा रहे क्विज प्रतियोगिता का मुख्य युवाओं में एचआईवी-एड्स नियंत्रण, स्वैच्छिक रक्तदान एवं टीबी उन्मूलन के संबंध में जागरुकता फैलाना है।

उन्होंने बताया कि हमें युवाओं को स्वास्थ्य दूत के रूप में तैयार करना है। समुचित जानकारी प्राप्त करके युवा खुद विभिन्न बीमारियों से बचेंगे और दूसरों को भी बीमारियों से बचने के लिए जागरूक करेंगे।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

दिनांक 15 अगस्त को शिक्षा विभाग से संबंधित उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषित पहल के संदर्भ में समिति के व्यापक कार्यादेश एवं कार्यक्षेत्र में राज्य की संपूर्ण स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े नीतिगत, संरचनात्मक एवं सेवा-संबंधी विषयों को समाहित किए जाने के संबंध में।

वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति के उपरांत परीक्षाफल आधारित वेतनानुदान से आच्छादित माध्यमिक, इंटरमीडिएट एवं डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया वेतनानुदान के एकमुश्त भुगतान तथा सम्मानजनक नियमित वेतन-संरचना निर्धारित किए जाने के संबंध में अनुरोध ।

बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक-निर्माण, शिक्षण-प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं एकरूपता तथा शैक्षणिक शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ करने हेतु पृथक् “राज्य शिक्षण-प्रशिक्षण विश्वविद्यालय” की स्थापना के संबंध में अनुरोध।