Search
Close this search box.

New India@75 प्रथम चरण की प्रतियोगिता 20 अगस्त तक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*प्रथम चरण की प्रतियोगिता 20 अगस्त तक*

आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में चल रहे न्यू इंडिया कैंपेन के अंतर्गत एड्स जागरूकता से संबंधित प्रथम चरण की ऑनलाइन शाॅर्ट विडियो प्रतियोगिता 20 अगस्त तक संपन्न की जानी है। सभी चयनित महाविद्यालयों को निर्धारित तिथि तक पंजीकृत प्रतिभागियों से विडियो प्राप्त कर उसका मूल्यांकन करना है।

*19 तक भेजें विडियो*
जिला नोडल नोडल ऑफिसर डाॅ. सुधांशु शेखर ने बताया कि टी. पी. कॉलेज, मधेपुरा के प्रतिभागियों को 17-19 अगस्त तक शॉर्ट विडियो बनाकर नोडल ऑफिसर के वाट्सप नंबर 9934629245 पर भेजना है।

*निदेशों का पालन जरूरी*

डाॅ. शेखर ने बताया कि प्रतिभागियों को विडियो में पहले अपना नाम, राज्य, जिला एवं महाविद्यालय का नाम तथा मोबाइल नम्बर बताना है। इसके बाद एड्स जागरूकता से संबंधित अधिकतम एक मिनट का विडियो बनाना है। यहाँ ध्यान रहे कि संक्षिप्त परिचय में लगा समय एक मिनट के अतिरिक्त होगा।

*20 को होगा मूल्यांकन*

डाॅ. शेखर ने बताया कि टी. पी. काॅलेज के प्रतिभागियों से प्राप्त सभी विडियो का 20 अगस्त को प्रधानाचार्य डाॅ. के. पी. यादव एवं समिति के अन्य सदस्य मूल्यांकन करेंगे। 21 अगस्त को इसका परिणाम घोषित किया जाएगा।

*विभिन्न स्तरों पर तीन-तीन प्रतिभागियों को मिलेगा पुरस्कार*

मालूम हो कि न्यू इंडिया कैंपेन में मधेपुरा से टी. पी. काॅलेज, मधेपुरा, के. पी. काॅलेज, मुरलीगंज, बीएनएमभी काॅलेज, मधेपुरा एवं मधेपुरा काॅलेज, मधेपुरा का चयन किया गया है। इन चारों महाविद्यालयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन-तीन प्रतिभागियों के बीच 22 -23 अगस्त को जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी। इसमें से तीन चयनित विडियो को 24 अगस्त को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।

महाविद्यालय एवं जिला स्तर के साथ-साथ राज्य स्तर पर भी प्रथम तीन प्रतिभागियों को बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

READ MORE

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के अन्तर्गत राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों, अधीनस्थ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत / सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया महंगाई भत्ता / बकाया महंगाई राहत की राशि के भुगतान हेतु वेतनादि / गैर-वेतनादि मद में कुल रूपये 201,62,30,312/- (दो सौ एक करोड़ बासठ लाख तीस हजार तीन सौ बारह) मात्र स्वीकृत एवं विमुक्त।

बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 में प्रस्तावित संशोधन के विरुद्ध विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं शिक्षक हितों की रक्षा के लिए आज बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (FUTAB) के तत्वावधान में बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक