Search
Close this search box.

BNNU सरकार की नीति के खिलाफ सरकारी कॉलेज के शिक्षकों ने दिया धरना।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सरकार की नीति के खिलाफ सरकारी कॉलेज के शिक्षकों ने दिया धरना

बीएनएमयू के अधीन सभी अंगीभूत कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारियों ने सरकार की शिक्षक विरोधी नीति के खिलाफ विवि में धरना दिया। बीएनएमयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुभाष प्रसाद सिंह की अध्यक्षता और महासचिव डॉ. अशोक कुमार के संचालन में चले धरना में वक्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के पदाधिकारी द्वारा असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक एवं तानाशाही कार्यशैली के खिलाफ उनलोगों ने धरना दिया है। धरना मेंबिहार राज्य विवि एवं महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ भी शामिल रहे। धरना में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के विरूद्ध शिक्षा विभाग द्वारा वेतन, पेंशन रोकने संबंधी पत्र को अविलंब वापस ले सरकार। संघ संगठन के असित्व को नकारने संबंधी असंवैधानिक पत्र वापस लेने, प्रोन्नति पर आवश्यक पहल करने, वेतन सत्यापन, बकाये का एक मुस्त भुगतान करने की मांग की। धरना में अध्यक्ष डॉ. सुभाष प्रसाद सिंह, डॉ. परमांनद यादव, डॉ. पीएन पीयूष, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सुधांशु शेखर, डॉ. उपेंद्र कुमार यादव, कर्मचारी नेता प्रमोद कुमार, जोनल सेक्रेटरी डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. संजीव झा, देवकांत सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, माधवेंद्र सिंह, सुजीत कुमार, रंधीर मिश्र, फूलेश्वर यादव, के. के. ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।

READ MORE

मधेपुरा जिला में पासपोर्ट सेवा केन्द्र नहीं रहने के कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में दिनांक-24.05.2026 से 26.05. 2026 तक पासपोर्ट सेवा मोबाईल कैम्प का आयोजन निर्धारित है।

बीएनएमयू के विकास में बिजेंद्र प्रसाद यादव के योगदान को कुलपति ने बताया अहम ईमानदारी से काम करने वालों की बनती है पहचान: उप मुख्यमंत्री बीएनएमयू में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का हुआ सम्मान समारोह अपने गुरु के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखने से समृद्ध होगा समाज

[the_ad id="32069"]