बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के फेसबुक पेज Facebook.com/bnmusamvad पर लगातार व्याख्यानों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 06 जून, 2020 (शनिवार), को पूर्वाह्न 11-12 बजे से एक लाइव व्याख्यान का आयोजन सुनिश्चित है। इसका विषय है- ‘लोकल को ग्लोबल बनाने के लिए बनो भोकल : अंग जनपद के संदर्भ में’।
इसके वक्ता हैं- प्रोफेसर डाॅ. रमन सिन्हा। प्रोफेसर सिन्हा संप्रति तिलकामाँझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर (बिहार) अंतर्गत सुंदरवती महिला महाविद्यालय, भागलपुर के इतिहास विभाग में कार्यरत हैं। आपकी अंग जनपद के इतिहास में गहरी रूचि है और आपके प्रयासों से इतिहास के कई अनछुए पहलू सामने आए हैं। आप इंडियन हिस्ट्री काग्रेंस, बिहार इतिहास परिषद् आदि के आजीवन सदस्य हैं। आपके निदेशन में कुल 11 शोधार्थियों ने पी-एच. डी. की उपाधि प्राप्त की है। आपकी कई पुस्तकें प्रकाशित हैं और कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में आपके शोध आलेख प्रकाशित हो चुके हैं।
जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर ने सभी शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज पर पूर्वाह्न 11-12 बजे तक जुड़े और उत्साहवर्धन करें।
उन्होंने बताया कि आगे भी कई व्याख्यान होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डाॅ. ज्ञानंजय द्विवेदी, पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डाॅ. नरेश प्रसाद तिवारी, राजभवन के जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुनील कुमार पाठक सहित कई गणमान्य विद्वानों के व्याख्यान आयोजित किए जाएँगे।
Post Views: 1













