Search
Close this search box.

विश्व रक्तदाता दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*विश्व रक्तदाता दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम*

बीएनएमयू, मधेपुरा के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में शनिवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदाताओं का सम्मान बढ़ाना और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है।

एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि वर्ष 2025 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ‘रक्त दें, आशा दें’ नामक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में लोगों का चित्रण है तथा बीच में एक बड़ी लाल रक्त की 2025 बूंद है, जिस पर लिखा है, “रक्त दें, आशा दें, साथ मिलकर हम जीवन बचाते हैं।”

*पूरे वर्ष होता है जागरूकता कार्यक्रम*
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में पूरे वर्ष विभिन्न अवसरों पर रक्तदान शिविर का आयोजन होता है और इस हेतु जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही यहां विभिन्न महाविद्यालयों में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत संचालित सेहत केंद्रों के माध्यम से भी युवाओं को रक्तदान हेतु प्रेरित किया जाता है

इसी कड़ी में बीएनएमयू के कुलपति प्रो. बी. एस. झा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार के निदेशानुसार विश्व रक्तदाता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भी प्रेषित किया गया है।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।