Search
Close this search box.

विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर परिचर्चा आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर परिचर्चा आयोजित*

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तथा राष्ट्रीय क्रेडिट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।

*बच्चों को बचपन लौटाने के लिए लें संकल्प*
कार्यक्रम का संचालन करते हुए एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि बालश्रम के कारण लाखों बच्चों को भयानक भावनात्मक और शारीरिक शोषण का शिकार होना पड़ता है। इससे बच्चों का बचपन छीन जाता है और देश का भविष्य कुंठित होता है। इसलिए हमें बच्चों को उनका बचपन लौटाने का संकल्प लेना चाहिए।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए एनसीसी पदाधिकारी ले. गुड्डु कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) घटकों और दुनिया भर के भागीदारों के साथ मिलकर विश्व बालश्रम विरोधी दिवस मनाता है। इसका उद्देश्य बाल श्रम की वैश्विक समस्या के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसे समाप्त करने के लिए समाधान विकसित करना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम बीएनएमयू के कुलपति प्रो. बी. एस. झा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार के निदेशानुसार आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की रिपोर्ट, फोटोग्राफ्स एवं पेपर कटिंग्स आदि ससमय एनएसएस कार्यालय के ई. मेल पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

इस अवसर पर बीसीए विभागाध्यक्ष के. के. भारती एवं असिस्टेंट प्रोफेसर अखिलेश कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

READ MORE

बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 में प्रस्तावित संशोधन के विरुद्ध विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं शिक्षक हितों की रक्षा के लिए आज बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (FUTAB) के तत्वावधान में बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक 

विषय : माननीय विधान पार्षद, डॉ० संजीव कुमार सिंह एवं अन्य माननीय विधान पार्षदगण के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त प्राप्त पत्र, जो बिहार में स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उससे विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं राज्य की उच्च शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित है, पर यथोचित कार्रवाई करने के संबंध में।

[the_ad id="32069"]

विषय : बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के अंगीभूत (संघटक) स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उसके विश्वविद्यालयीय स्वायत्तता, शैक्षणिक मानकों एवं शिक्षकों की सेवा-शर्तों पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में प्रतिवेदन।