Search
Close this search box.

माननीय राज्यपाल ने किया विजयश्री स्मृति व्याख्यानमाला का उद्घाटन*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*माननीय राज्यपाल ने किया विजयश्री स्मृति व्याख्यानमाला का उद्घाटन*

——–

 

भारत विकास विकलांग न्यास के सेवा एवं संस्कार प्रकोष्ठ, पटना तथा दर्शनशास्त्र विभाग, पटना विश्वविद्यालय, पटना के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक जयप्रकाश नारायण अनुषद भवन (व्हीलर सीनेट हॉल) में 27 फरवरी, 2025 (गुरुवार) को सुप्रसिद्ध दार्शनिक प्रो. रमेशचंद्र सिन्हा की धर्मपत्नी प्रो. विजयश्री की स्मृति में 21वाँ प्रो. (डॉ.) विजयश्री स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया है। राष्ट्रबोध विषयक इस व्याख्यानमाला का उद्घाटन बिहार के माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खां ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रबोध में वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना अंतर्निहित है।

डीयू के प्रो. सुधीर थे मुख्य वक्ता

 

इस अवसर पर मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली के प्रो. सुधीर सिंह ने ओजस्वी भाषण दिया। आशीर्वचन रामकृष्ण मिशन आश्रम, मुजफ्फरपुर के सचिव स्वामी भावात्मानंद ने दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पटना विश्वविद्यालय, पटना के कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह तथा सम्मानित अतिथि मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के कुलपति प्रो. एस. पी. शाही एवं नालंदा खुला विश्वविद्यालय, पटना के कुलपति प्रो. रविन्द्र कुमार थे।

 

*पद्मश्री विमल जैन ने की अध्यक्षता*

कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यास के महासचिव प‌द्मश्री विमल जैन ने की। स्वागताध्यक्ष की भूमिका दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. (डॉ) राजेश कुमार सिंह निभाई। संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विजेता ने किया। दर्शन परिषद्, बिहार की कोषाध्यक्ष प्रो. वीणा कुमारी ने प्रो. विजयश्री का संक्षिप्त परिचय दिया।

इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल सह कुलाधिपति श्री आरिफ मोहम्मद खां ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राज्यपाल एवं अन्य अतिथियों का अंगवस्त्रम्, पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर पटना विश्वविद्यालय, पटना के पूर्व कुलपति प्रो. के. सी. सिन्हा, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया की पूर्व कुलपति प्रो. कुसुम कुमारी, बीएचयू, वाराणसी के प्रो. डी. एन. तिवारी, दर्शनशास्त्र विभाग, पटना विश्वविद्यालय की पूर्व अध्यक्ष प्रो. रत्ना चौधरी एवं सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो. एन. पी. तिवारी, दर्शन परिषद्, बिहार की अध्यक्ष प्रो. पूनम सिंह, उपाध्यक्ष द्वय‌ प्रो. अभय कुमार सिंह एवं प्रो. शैलेश कुमार, महासचिव डॉ. श्यामल किशोर, संयुक्त सचिव द्वय प्रो. किस्मत कुमार सिंह एवं डॉ. सुधांशु शेखर, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जियुउल हसन, डॉ. मुकेश कुमार, सत्यम पब्लिकेशन के प्रोपराइटर डॉ. नीरज प्रकाश, शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान (मधेपुरा) सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

 

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।