Search
Close this search box.

बी एन मंडल विश्वविद्यालय ने एकतरफा मुकाबले में बीआरएबीयू, मुजफ्फरपुर को धोया*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*बी एन मंडल विश्वविद्यालय ने एकतरफा मुकाबले में बीआरएबीयू, मुजफ्फरपुर को धोया*

भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा की फुटबॉल टीम ने राँची विश्वविद्यालय, राँची (झारखण्ड) में आयोजित ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल (पु.) प्रतियोगिता में शानदार जीत दर्ज की है। एकतरफा मुकाबले में बी एन मंडल विश्वविद्यालय ने बीआरएबीयू, मुजफ्फरपुर को 4-1 से हरा कर अगले राउंड में प्रवेश किया है। अगले राउंड में मुकाबला राधा गोविंद यूनिवर्सिटी, झारखंड से होना है।

विजेता टीम से दिलीप ने 2, लालजी हेम्ब्रम और सूरज कुमार मुर्मू ने 1-1 गोल किया।टीम मैनेजर बी.एन झा, कोच-रामकृष्ण यादव, सहायक कोच- सुनील कुमार को बनाया गया है। प्रतियोगिता में 13 राज्यों की लगभग 51 यूनिवर्सिटी हिस्सा ले रही है।

कुलपति प्रो.(डॉ.) विमलेन्दु शेखर झा, कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार ठाकुर, वित्त परामर्शी श्री चतुर किस्कू, वित्त पदाधिकारी प्रो. सुनील कुमार सिंह, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के निदेशक प्रो. मो.अबुल फजल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर मिश्र, विश्वविद्यालय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के उप निदेशक डॉ. जैनेन्द्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सबीहा हसनैन के साथ राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।