Search
Close this search box.

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में भाग लेंगे दो विद्यार्थी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में भाग लेंगे दो विद्यार्थी

बीएनएमयू , मधेपुरा के दो विद्यार्थी 05 से 14 नवम्बर, 2025 तक आई. टी. एम. विश्वविद्यालय परिसर, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर- 2025 में भाग लेंगे। ये हैं-एम. एल. टी. कॉलेज, सहरसा के कर्ण सिंह तथा टी. पी. कॉलेज, मधेपुरा के प्रिया राज।

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि दोनों विद्यार्थी सोमवार को ग्वालियर के लिए रवाना हो गए हैं। वे वहां पहुंचकर बिहार राज्य टीम में शामिल होंगे। जिन्हें वहां चयन पाने में सफलता मिलेगी, वे 26 जनवरी, 2026 को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे।

कुलपति प्रो. बी. एस. झा ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी है और आशा व्यक्त की है कि दोनों वहां बेहतर प्रदर्शन करेंगे। अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. अशोक कुमार सिंह एवं कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार ठाकुर ने भी अपनी ओर से शुभकामनाएं दी हैं।

READ MORE