Search
Close this search box.

नि:शुल्क करें नेट-जेआरएफ एवं पीएचडी की तैयारी हेतु जमा हुए 60 आवेदन। अंतिम तिथि 5 दिन शेष।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नि:शुल्क करें नेट-जेआरएफ एवं पीएचडी की तैयारी हेतु जमा हुए 60 आवेदन। अंतिम तिथि 5 दिन शेष।
—–

मुख्यमंत्री व्यवसायिक पाठ्यक्रम मार्गदर्शन एवं उत्प्रेरण केंद्र में नामांकन हेतु अबतक 60 आवेदन जमा हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक है, जिसमें अभी पांच दिन शेष है।

*इनईटी, जीएटीई, जेआरएफ, पीएचडी आदि की नि:शुल्क तैयारी*

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि ने बताया कि इस केंद्र में विद्यार्थियों को इनईटी, जीएटीई, जेआरएफ, सीएसआईआर, पीएचडी आदि प्रतियोगिता परीक्षाओं में चयनित होने के लिए परीक्षा पूर्व निशुल्क मार्गदर्शन दिया जाता है। आवेदन पत्र
प्रशासनिक परिसर अवस्थित प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र या शिक्षाशास्त्र विभाग में जमा किया जा सकता है। विद्यार्थी यहां स्वयं आकर आवेदन जमा करा सकते हैं अथवा निबंधित डाक से भी आवेदन भेज सकते हैं। पता है- निदेशक, मुख्यमंत्री व्यावसायिक पाठ्यक्रम मार्गदर्शन एवं उत्प्रेरण केंद्र, प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र कार्यालय, पुरानी हिंदी विभाग, प्रशासनिक परिसर (ओल्ड कैम्पस), भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, लालूनगर मधेपुरा-852113 (बिहार)। वाट्सएप- 9934629245

*कुल 120 सीटों पर होगा नामांकन*
उन्होंने बताया कि केन्द्र में कुल 60 छात्र-छात्राओं का दो बैच (प्रशिक्षण अवधि 06 माह) संचालित कराया जाएगा। नामांकित विद्यार्थियों को 75 प्रतिशत उपस्थिति पूरी होने पर पाठ्य सामग्रियों की खरीदारी हेतु तीन हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।