Search
Close this search box.

दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी-IV) में चल रही हैं विभिन्न गतिविधियां

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी-IV) में चल रही हैं विभिन्न गतिविधियां

बीएनएमयू शैक्षणिक परिसर में चल रहे 17 बिहार बटालियन एनसीसी, सहरसा के तत्वावधान में कर्नल पी. के. चौधरी के नेतृत्व में चल रहे दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी-IV) में गुरुवार को सर्वप्रथम दिन की शुरूआत फिजिकल ट्रेनिंग (पीटी) के साथ हुई। इसमें सभी कैडेट्स की रिपोर्ट चेक की गयी। उनको किसी प्रकार की असुविधा के बारे में पूछा, उसके बाद प्रशिक्षण की शुरूआत की गयी। इसमें गर्ल्स कैडेट को कार्डियो एक्सरसाईज, स्ट्रिचिंग एक्सरसाईज के बाद योगा का भी अभ्यास करवाया गया, और ब्यॉज कैडेट्स को बाकी सब के साथ मसल बिलडिंग एक्सरसाईज से भी परिचित करवाया गया।

नाश्ते के बाद कैंप कमान अधिकारी का ओपनिंग एड्रेस करवाया गया। कैंप कमान अधिकारी साहब ने कैडेट अनिकेत कुमार के हादसे में मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखा, उसके बाद कैंप के अन्दर समस्त बन्दोबस्त से सभी को अवगत करवाया। क्या करें एवं क्या नहीं करें के बारे में जानकारी दी गयी ताकि कैंप में अनुशासन बनाए रखे जाए‌। कैडेटों को अनुशासन के महत्वता समझा सके। कैंप कमान अधिकारी ने कैंप के दौरान अलग-अलग प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी उसके महत्व के बारे में बताया और उसमें कैसे उत्तीर्ण किया जाए उसके टैकनिक के बारे में भी बताया। कैंप कमांडर ने अलग-अलग प्रतियोगिता और उसमें एक्सपैक्टेड स्टैंडर्ड से सभी कैडेट्स को जानकारी दिया। कैंप कमांडर साहब ने कैडेट्स को जीवन में सफलता के लिए सबसे जरूरी पहला कदम” एक सोच के बारे में विस्तार से बताया और उसको आने जीवन में अमल करने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने बताया की इससे आपके जीवन में एक नयी उर्जा का संचार होगा और आपने मकसद में जरूर कामयाब होंगे। व्यापन ट्रेनिंग की क्लास क्वाइ चलाई गयी, डिलू की क्लास में हैन्ड ड्रिल के अलावा टेबल ड्रिल का भी अभ्यास करवाया गया।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन