Search
Close this search box.

डॉ. मधुनंदा ने दिया असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में योगदान।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डॉ. मधुनंदा ने दिया असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में योगदान 

—-

बीएनएमयू, मधेपुरा के संस्थापक कुलपति तथा पूर्व सांसद (लोकसभा एवं राज्यसभा) प्रो. रमेन्द्र कुमार यादव रवि की सुपुत्री डॉ. मधुनंदा ने गुरुवार को ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में असिस्टेंट प्रोफेसर (मनोविज्ञान) के रूप में योगदान दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव, रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रतनदीप, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार अरिमर्दन, कुलपति के निजी सहायक शंभू नारायण यादव, ई. जे. पी. राय आदि उपस्थित थे।

प्रधानाचार्य ने बताया कि डॉ. रवि ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में ही हिन्दी के प्रोफेसर एवं प्रधानाचार्य भी रहे थे। उन्हें प्रधानाचार्य रहते हुए ही संस्थापक कुलपति की जिम्मेदारी मिली थी।

READ MORE

स्नातक स्तरीय परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य एवं विश्वविद्यालय के विभिन्न परीक्षाओं में पर्यवेक्षक के रूप में अतिथि शिक्षकों की सेवाएँ लिए जाने हेतु स्वीकृति / दिशा-निर्देश के संबंध में।