डॉ. ओझा के निधन पर शोक
दर्शन एवं धर्म विभाग, विश्व भारती शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल की प्राध्यापिका तथा अखिल भारतीय दर्शन परिषद की सक्रिय सदस्य डॉ. रेखा ओझा के आकस्मिक निधन से हम सभी मर्माहत हैं। उनके निधन पर परिषद के अध्यक्ष प्रो. अम्बिका दत्त शर्मा, सचिव प्रो. किस्मत कुमार सिंह एवं सहसचिव डॉ. सुधांशु शेखर सहित पूरी कार्यकारिणी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
डॉ. शेखर ने बताया कि डॉ. ओझा एक विद्वान शिक्षिका थीं और उनको दर्शन से गहरा लगाव था। उनके निधन से दर्शन-जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है।