Search
Close this search box.

जी एम आर डी कॉलेज,मोहनपुर में युवा दिवस समारोह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रतिवेदन

 

*राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन*

 

स्थानीय जी एम आर डी कॉलेज,मोहनपुर के गोल्डन जुबली सभागार में आज दिनांक 12/01/2024राष्ट्रीय सेवा योजना व सेहत केंद्र के तत्वावधान में 77वां राष्ट्रीय युवा दिवस प्रधानाचार्य डॉ.संतोष कुमार की अध्यक्षता व डॉ.लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में आयोजित हुआ. कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया .

साथ ही 77 वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव , नासिक(महाराष्ट्र)से उद्घाटन सत्र का लाइव टेलीकास्ट द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का देश के युवाओं को विकसित भारत के संकल्प सम्बोधन को सुना गया. उन्होंने विकसित भारत @ 2047 से संबंधित विभिन्न पहलुओं को युवाओं से साझा किया।

अध्यक्षीय सम्बोधन में डॉ.कुमार ने कहा – देश का भविष्य युवाओं पर निर्भर करता है साथ ही देश के विकास में युवाओं का अहम योगदान होता है .मोके पर डॉ.दिनेश प्रसाद,डॉ.सूर्य प्रताप,डॉ उदय कुमार,डॉ.सुनील कुमार पंडित,डॉ.वकील राय,डॉ.राजकुमार सिंह ,डॉ.जितेन्द्र कुमार पाण्डेय,बीरेंद्र कुमार यादव, चन्दन,ब्रजेश,राघवेंद्र, संजय,प्रीतम,काजल,सोनी,ख़ुशी,सन्नी,राज नंदन,दुर्गेश इत्यादि उपस्थित थे .धन्यवाद ज्ञापन डॉ.सूर्य प्रताप ने किया .

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

दिनांक 15 अगस्त को शिक्षा विभाग से संबंधित उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषित पहल के संदर्भ में समिति के व्यापक कार्यादेश एवं कार्यक्षेत्र में राज्य की संपूर्ण स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े नीतिगत, संरचनात्मक एवं सेवा-संबंधी विषयों को समाहित किए जाने के संबंध में।

वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति के उपरांत परीक्षाफल आधारित वेतनानुदान से आच्छादित माध्यमिक, इंटरमीडिएट एवं डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया वेतनानुदान के एकमुश्त भुगतान तथा सम्मानजनक नियमित वेतन-संरचना निर्धारित किए जाने के संबंध में अनुरोध ।

बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक-निर्माण, शिक्षण-प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं एकरूपता तथा शैक्षणिक शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ करने हेतु पृथक् “राज्य शिक्षण-प्रशिक्षण विश्वविद्यालय” की स्थापना के संबंध में अनुरोध।