Search
Close this search box.

NSS। एनएसएस स्थापना दिवस समारोह आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आज दिनांक 24 सितंबर 2020 को भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय लालू नगर मधेपुरा बिहार माननीय कुलपति डॉ आरकेपी रमन एवं एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ अभय कुमार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम द्वितीय तृतीय इकाई अनुप लाल यादव महाविद्यालय त्रिवेणीगंज सुपौल बिहार के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जयदेव प्रसाद यादव की अध्यक्षता में कोविड-19 जिला नोडल पदाधिकारी स ह एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर विद्यानंद यादव द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं समाज के लोगों एवं स्वयंसेवकों के बीच राष्ट्रीय भावना के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कोविड-19 के कारण सोशल डिस्टेंसिंग मास्क सेनीटाइजर को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जयदेव प्रसाद यादव ने एनएसएस के स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताएं कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज निर्माण की नींव है जो हमारे राष्ट्र को उन्नत बनाने में अहम भूमिका निभाता है एनएसएस के स्वयंसेवकों को चाहिए कि वे अपने कर्तव्य को पहचाने और समाज निर्माण में अपना सहयोग निरंतर देते रहे कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर विद्यानंद यादव ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका है राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक 24 घंटे मैं नही आप की सेवा भावना से तत्पर रहते हैं चाहे तूफान हो या बाढ़ भूकंप हो या सुखाड़ सभी आपातकालीन स्थिति में स्थिति से निपटने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में अपना अपना योगदान दे रहे हैं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के साथ शिक्षा उत्पादन वृद्धि में भी अपना अपना सहयोग दे रहे हैं एनएसएस की नियमित गतिविधियों के तहत कार्यक्रम में युवाओं के साथ समाज के लोगों को सद्भावना शांति शिक्षा अधिकार और कर्तव्य का बोध कराते हैं नशा मुक्ति आतंकवाद पर्यावरण जनसंख्या तथा अन्य समस्याएं से लोगों को अवगत कराकर निजात पाने का उपाय बताते हैं किसी भी समाज के सजगता के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं है इस प्रकार हम पाते हैं कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र निर्माण में प्रथम इकाई का काम करता है आजादी के पश्चात बुद्धिजीवियों और जनप्रतिनिधियों के के पास यह समस्या थी कि अपने राष्ट्र को किस तरह तेजी से विकसित किया जाए इसके निदान हेतु सन 1950 में शिक्षा आयोग द्वारा विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा में जुड़ने की संस्तुति दी गई तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के सुझाव पर डॉक्टर सी डी देशमुख की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन कर स्नातक कक्षा में प्रवेश से पूर्व विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा अनिवार्य कर दिया गया अप्रैल 1967 को सभी राज्य के शिक्षा मंत्रियों ने बैठक कर एनसीसी के छात्रों को एनएसएस में जुड़ने के लिए प्रेरित किया सन् 1969- 70 में शिक्षा मंत्रालय द्वारा समस्त स्नातक कक्षाओं में राष्ट्रीय सेवा योजना को प्रारंभ किया गया विकसित राष्ट्र निर्माण के लिए छात्र-छात्राओं और लोगों में राष्ट्र सेवा भावना जगाने हेतु वर्ष 1969 से 24 सितंबर से लगातार राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया जाता है कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवक सोनाली सिंह सुगंधा कुमारी अनुपम कुमार अपना विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवक सिंधु कुमारी वर्षा कुमारी रूचि कुमारी मेघा राई वंदना कुमारी पूजा कुमारी अमिता कुमारी नेहा कुमारी अनिकेत कुमार अमित कुमार अनुपम कुमार विकास कुमार शिक्षकेतर कर्मचारी गगन राजू रंजन तथा अन्य उपस्थित थे एनएसएस दिवस के अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत दौड़ व्यायाम सफाई अभियान चलाया गया।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE