Search
Close this search box.

अभाविप ने किया राज्यपाल का स्वागत।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अभाविप ने किया राज्यपाल का स्वागत।

——

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, मधेपुरा से जुड़े शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल-सह-कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से शिष्टाचार भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने राज्यपाल को अंगवस्त्रम् एवं सिंहेश्वर मंदिर की तस्वीर भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा उन्हें सामाजिक न्याय : अंबेडकर-विचार और आधुनिक संदर्भ तथा गांधी विमर्श पुस्तक भेंट की गई। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. ललन प्रसाद अद्री तथा नगर अध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर शामिल थे।

दोनों शिक्षकों ने राज्यपाल द्वारा बिहार की उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार हेतु किए जा रहे प्रयासों के लिए उनके प्रति साधुवाद व्यक्त किया और बीएनएमयू में शिक्षा की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। राज्यपाल ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया और राजभवन आकर मिलने का निदेश दिया।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

त्रिदिवसीय माय भारत लीडरशिप प्रशिक्षण की शुरुआत* प्रतिभाओं का खजाना है कोसी : कुलपति – _मधेपुरा के विभिन्न प्रखंडों से 35 प्रतिभागी ले रहे हैं सॉफ्ट स्किल्स की ट्रेनिंग_ – _हार्टफुलनेस योग और मेडिटेशन पर विशेष सत्र आयोजित_