Search
Close this search box.

अधिवेशन में मधेपुरा की महती भागीदारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अधिवेशन में होगी मधेपुरा की महती भागीदारी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, उत्तर बिहार का 67वां प्रांत अधिवेशन शनिवार को गोपालगंज में प्रारंभ हो चुका है। इसमें मधेपुरा की भी महती भागीदारी है। इसमें भाग लेने के लिए मधेपुरा की टीम शनिवार को गोपालगंज रवाना हुई। टीम को नगर उपाध्यक्ष सह परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर कुमार मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने बताय कि विद्यार्थी परिषद् एक राष्ट्रवादी संगठन है। यह ज्ञान, शील एवं एकता के मंत्र को केंद्र में रखकर कार्य करती है। इसके राष्ट्रीय एवं प्रांतीय अधिवेशन नियमित रूप से प्रत्येक वर्ष आयोजित होते हैं।

उन्होंने बताया कि अधिवेशन में उत्तर बिहार प्रांत के 36 सांगठनिक जिलों के अलावा विभिन्न विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों से एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इनमें मधेपुरा जिले से लगभग 40 प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि वार्षिक अधिवेशन एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। इसके माध्यम से हम विद्यार्थी परिषद के वैचारिक अधिष्ठान से परिचित होते हैं। गोपालगंज अधिवेशन में उद्घाटन सत्र, खुला अधिवेशन, प्रस्ताव सत्र के अतिरिक्त विद्यार्थी परिषद की आगामी दिशा एवं रणनीति के साथ-साथ वर्तमान सांगठनिक परिस्थिति पर विस्तृत चर्चा के साथ-साथ विभिन्न सत्र आयोजित होंगे।

विभाग संयोजक सौरभ यादव तथा जिला संयोजक नवनीत सम्राट ने कहा कि यह अधिवेशन सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रहित,सामाजिक समरसता, शिक्षा सुधार और युवा शक्ति के जागरण का महायज्ञ होगा।

इस अवसर असिस्टेंट प्रोफेसर के. के. भारती, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मेघा कुमारी,मिलन कुमारी, साक्षी कुमारी, नैना कुमारी, शिल्पी कुमारी, मुस्कान कुमारी, अलका कुमारी, मनीष कुमार, बाबू साहब, नीतीश कुमार, आशीष कुमार, सरजीत कुऊ, किशन, राजो, विवेक कुमार आदि उपस्थित थे।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE