Search
Close this search box.

महिला दार्शनिक परिषद् का अधिवेशन 9 मार्च.2026 से

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महिला दार्शनिक परिषद् का अधिवेशन 9 मार्च.2026 से

भारतीय महिला दार्शनिक परिषद् 16वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 09 से 11 मार्च 2026 तक प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय माधव महाविद्यालय, उज्जैन में आयोजित किया जा रहा है। इसका केंद्रीय विषय है-
‘वयं राष्टे जागृयाम पुरोहिताः’। अर्थात् हम पुरोहित (अग्रणी/जिम्मेदार नागरिक) राष्ट्र को जीवंत एवं जाग्रत बनाये रखगें। ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि परिषद की अध्यक्ष प्रो. राजकुमारी सिन्हा (रांची) ने अधिवेशन में भाग लेने हेतु मधेपुरा सहित पूरे बिहार के दर्शनों शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को आमंत्रित किया है।

उन्होंने बताया कि अधिवेशन के दौरान कई शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इस अवसर पर “देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राष्ट्रीय सम्मान” भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला की अध्यक्ष प्रो‌. श्रीमती शशिप्रभा कुमार को प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा केई अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अधिवेशन में कई व्याख्यान मालाएं एवं दो संगोष्ठियां होंगी। साथ ही चार समानांतर तकनीकी सत्रों में पत्र-वाचन किया जाएगा।

READ MORE

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।

[the_ad id="32069"]