Uncategorized
BNMU। जन्मदिन पर पौधारोपण
*जन्मदिन पर पौधारोपण*
हम प्रकृति की ओर लौटें : कुलपति
कोरोना से देश-दुनिया में जान-माल की अपूर्णीय क्षति हुई है। इसके खिलाफ हमारी जंग जारी है। इस क्रम में हमें बहुत कुछ सीखने को भी मिला है। इसमें सबसे बड़ी सीख है कि हम प्रकृति की ओर लौटें। यह बात कुलपति डाॅ. अवध किशोर राय ने कही। वे गुरूवार को सीनेटर रंजन यादव और काउंसिल मेम्बर दिलीप कुमार दिल के जन्म दिवस पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह एक सुखद संयोग है कि दोनों मित्रों का जन्मदिन एक है।
कुलपति ने कहा कि प्रकृति-पर्यावरण के सानिध्य में ही मानव जीवन सुरक्षित रह सकता है। यदि प्रकृति-पर्यावरण शुद्ध रहेगा, तभी हम सुख- चैन से जी सकेंगे।
कुलपति ने कहा कि पौधे प्रकृति-पर्यावरण के मित्र हैं। प्रकृति- पर्यावरण के संरक्षण एवं शुद्धि में पौधों की अहम भूमिका है। पौधे हमारे अभिन्न मित्र हैं. वे जन्म से लेकर मृत्युपर्यंत हम...