Search
Close this search box.

NSS राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र का भ्रमण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र का भ्रमण*

बीएनएमयू, मधेपुरा के कुलपति प्रो. बी. एस. झा के निदेशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर ने शनिवार एवं रविवार को राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र (आरएसके) का भ्रमण किया। उन्होंने केंद्र की गतिविधियों को नजदीक से देखा-‌समझा और स्वच्छता से संबंधित विभिन्न उपकरणों एवं उपक्रमों की जानकारी प्राप्त की। आगे वे इस जानकारी को एनएसएस के माध्यम से विश्वविद्यालय तथा विभिन्न महाविद्यालयों में मूर्तरूप देने का प्रयास करेंगे।

*स्वच्छता में स्वराज का प्रतिबिंब*
डॉ. शेखर ने बताया कि महात्मा गाँधी स्वच्छता में स्वराज का प्रतिबिंब देखते थे। वे स्वच्छता को स्वराज की प्राप्ति का एक मार्ग मानते थे। इसलिए गाँधी को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त, 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की घोषणा की।

*स्वच्छ भारत मिशन को संस्थागत रूप है आरएसके*
उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन को संस्थागत रूप देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने गाँधी के चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी समारोह में 10 अप्रैल 2017 को राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र (आरएसके) स्थापित करने की घोषणा की। इस घोषणा ने 8 अगस्त, 2020 को मूर्तरूप लिया। प्रधानमंत्री के करकमलों से गाँधी शहादत स्थली राजघाट में इस केंद्र की स्थापना हुई।

*आरएसके है एक गतिशील अनुभव केंद्र*
उन्होंने बताया कि आरएसके एक गतिशील अनुभव केंद्र है। यहां डिजिटल और आउटडोर प्रतिष्ठानों के संतुलित मिश्रण के साथ इंटरैक्टिव प्रारूप में स्वच्छता के बारे में जानकारी दी जाती है। यह स्वच्छाग्रह और उसके लिए समर्पित कोटि-कोटि भारतीयों के विराट संकल्प को एक जगह समेटे हुए है।

*स्वच्छता रोबोट है लोकप्रिय*
उन्होंने बताया कि इस केंद्र में सत्याग्रह की प्रेरणा से स्वच्छाग्रह की हमारी यात्रा को आधुनिक टेक्नॉलॉजी के माध्यम से दर्शाया गया है। स्वच्छता रोबोट तो यहां आए बच्चों के बीच में काफी लोकप्रिय है। वो उससे बिल्कुल एक मित्र की तरह बातचीत करते हैं।

*इज्जत घर है आकर्षक का केंद्र*
उन्होंने बताया कि केंद्र में इज्जत घर आकर्षक का केंद्र है। इसके माध्यम से शौचालय के महत्व को रेखांकित किया गया है। 60 करोड़ भारतीय शौचालय की सुविधा से जुड़ गए। इसकी वजह से देश की लाखों महिलाओं को बिना रुके पढ़ाई का भरोसा मिला। इसकी वजह से लाखों लोगों को बीमारियों से बचने का उपाय मिला।

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

अनशनकारी छात्रों के साथ राज्यपाल की वार्ता के उपरान्त बनी सहमति पटना 24 अगस्त, 2026-अनशनकारी छात्रों के साथ माननीय राज्यपाल, बिहार के साथ वार्ता के उपरान्त सहमति बनी। ऑल पीएच.डी. होल्डर्स एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के बैनर तले गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से अनशन कर रहे छात्रों के 6 सदस्यीय प्रतिनिधिगडल के साथ माननाय राज्यपाल, बिहार का 02 घट का वाता के उपरान्त अनशनकाच छात्रा जपना वापस लेने का आश्वासन दिया।

मेरे गांव राधानगर के शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है ओर हो भी क्यों ना जब मेरे गांव का नामकरण (राधानगर) ही एक राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षक श्री राधारमण जी के नाम पर किया गया हो ।

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।