Search
Close this search box.

BNMU। 2019। डाॅ. परमानंद यादव एवं डाॅ. योगेन्द्र प्रसाद यादव के सम्मान समारोह की खबर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अभिभावक द्वय डाॅ. परमानंद यादव एवं डाॅ. योगेन्द्र प्रसाद यादव की औपचारिक विदाई/ सम्मान समारोह में शामिल हुआ। दोनों से मुझे हमेशा असीम प्रेम एवं आशीर्वाद प्राप्त होते रहा है। मैं दोनों के स्वस्थ, प्रसन्न एवं सक्रिय दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूँ। प्रस्तुत है 01 दिसंबर, 2019 को प्रकाशित खबर।
================

*संस्थान की माँ के तरह सेवा करें : कुलपति*
—–
सरकारी नौकरी में आना-जाना लगा रहता है। लोग आते हैं, चले जाते हैं। लेकिन उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की खुशबू हमेशा बनी रहती है। जो लोग पीड़ित मानवता की सेवा करते हैं, उनकी ख्याति हमेशा बनी रहती है। उक्त बातें कुलपति डॉ. अवध किशोर राय ने शनिवार को बीएनएमयू के सिंडीकेट सदस्य सह टी. पी. काॅलेज, मधेपुरा के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. परमानंद यादव और पूर्व डीएसडब्लू सह टी. पी. काॅलेज, मधेपुरा के शिक्षक डाॅ. योगेन्द्र प्रसाद यादव के विदाई समारोह में कही। कुलपति ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है। डाॅ. परमानंद यादव एवं डाॅ. योगेन्द्र प्रसाद यादव ने हमेशा इस धर्म का निर्वहन किया। दोनों के दिल में हमेशा लोगों को मदद करने की तमन्ना है। हम दोनों को अपने विश्वविद्यालय के नियमित कार्यों से विदा कर रहे हैं, लेकिन ये हमारे दिलों में हमेशा बने रहेंगे। ये दोनों हमेशा इस महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। दोनों की जोड़ी हमेशा सलामत रहेगी।

कुलपति ने कहा कि संस्थान हमारे लिए माँ है। हमें माँ की तरह इसकी सेवा करनी चाहिए।

प्रति कुलपति डाॅ. फारूक़ अली ने कहा कि महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय हमेशा इन दोनों शिक्षकों का अभाव महसूस करेगा। दोनों ने महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय की जो सेवा की है, वह हमेशा अविस्मरणीय रहेगी।

डाॅ. परमानंद यादव ने कहा कि टी. पी. काॅलेज से उनका हार्दिक लगाव है। इस महाविद्यालय का उनके ऊपर त्रृण है।

डाॅ. योगेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि उन्होंने हमेशा यथासंभव इस महाविद्यालय की सेवा की। यहां की यादें हमेशा उनके दिल में रहेंगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. के. पी. यादव ने कहा कि महाविद्यालय परिवार दोनों शिक्षकों का आभारी है। हमें आगे भी दोनों के मार्गदर्शन एवं सहयोग की जरूरत बनी रहेगी।

कार्यक्रम की शुरुआत में कुलपति ने अपनी ओर सेवानिवृत्त हो रहे दोनों शिक्षकों का अंगवस्त्रम, डायरी एवं कलम देकर सम्मान किया। प्रधानाचार्य ने महाविद्यालय की ओर से कुलपति का स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर सीसीडीसी डाॅ. भावानंद झा, सिंडीकेट सदस्य डॉ. जवाहर पासवान, शिक्षक संघ के सचिव डाॅ. मनोज कुमार मनोरंजन, डॉ. विश्वनाथ विवेका, डाॅ. उदय कृष्ण, डाॅ. बी. के. झा, पीआरओ डॉ. सुधांशु शेखर, डाॅ. ए. के. मल्लिक, डाॅ. रतनदीप, डाॅ. वीणा कुमारी, खुशबू शुक्ला, सहित दर्जनों शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
———————–

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight