Search
Close this search box.

BNMU। युवा संचार प्रतियोगिता के विजेताओं को स्वास्थ्य मंत्री ने किया पुरस्कृत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, बिहार सरकार, पटना द्वारा आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता ‘युवा संचार’ का समापन समारोह एक दिसंबर को पटना में आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसमें बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा अंतर्गत के. पी. काॅलेज, मुरलीगंज, मधेपुरा की स्नातक प्रथम खंड की छात्रा आरती गुप्ता एवं शाहीन को पुरस्कृत किया गया। दोनों ने संयुक्त रूप से प्रमंडील स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दोनों छात्राओं ने इसके लिए बिहार एड्स नियंत्रण समिति, पटना और राष्ट्रीय सेवा योजना, बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा का हृदय से आभार व्यक्त किया है। दोनों ने बताया कि उन्हें माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ. आर. के. पी. रमण, कुलसचिव डाॅ. कपिलदेव प्रसाद, एनएसएस समन्वयक डॉ. अभय कुमार, प्रधानाचार्य प्रो. (डाॅ.) राजीव कुमार मल्लिक, जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर, कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ. अमरेन्द्र कुमार से काफी प्रोत्साहन मिला।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

दिनांक 15 अगस्त को शिक्षा विभाग से संबंधित उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषित पहल के संदर्भ में समिति के व्यापक कार्यादेश एवं कार्यक्षेत्र में राज्य की संपूर्ण स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े नीतिगत, संरचनात्मक एवं सेवा-संबंधी विषयों को समाहित किए जाने के संबंध में।

वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति के उपरांत परीक्षाफल आधारित वेतनानुदान से आच्छादित माध्यमिक, इंटरमीडिएट एवं डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया वेतनानुदान के एकमुश्त भुगतान तथा सम्मानजनक नियमित वेतन-संरचना निर्धारित किए जाने के संबंध में अनुरोध ।

बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक-निर्माण, शिक्षण-प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं एकरूपता तथा शैक्षणिक शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ करने हेतु पृथक् “राज्य शिक्षण-प्रशिक्षण विश्वविद्यालय” की स्थापना के संबंध में अनुरोध।