Search
Close this search box.

BNMU। पूर्व कुलपति डॉ. अरूण कुमार एवं अभिषद् के पूर्व सदस्य जयकृष्ण प्र. मेहता के निधन पर शोकसभा।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शोकसभा का आयोजन

गत दिनों बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉ. अरूण कुमार और अभिषद् एवं अधिषद् के पूर्व सदस्य डाॅ. जयकृष्ण प्रसाद मेहता के निधन हो गया। इसको लेकर पूरे विश्वविद्यालय में शोक व्याप्त है। मंगलवार को कुलपति कार्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया और सबों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत महानुभावों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर डॉ. आर. के. पी. रमण ने कहा कि प्रोफेसर अरुण कुमार एक विद्वान एवं कर्मठ कुलपति थे और जय कृष्ण प्रसाद मेहता एक लोकप्रिय समाजसेवी थे। दोनों ने इस विश्वविद्यालय के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन दोनों के निधन से विश्वविद्यालय को अपूर्णीय क्षति हुई है। पूरा विश्वविद्यालय परिवार दोनों दिवंगत महानुभावों की आत्म की चिरशांति की कामना करता है। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वे शोक संतप्त परिजनों एवं प्रशंसकों को धैर्य-धारण करने की शक्ति प्रदान करे। इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉ. आभा सिंह, डीएसडब्लू डाॅ. अशोक कुमार यादव, कुलानुशासक डाॅ. विश्वनाथ विवेका, डाॅ. उदयकृष्ण, डाॅ. अशोक कुमार, डाॅ. अभय कुमार, डाॅ. गजेन्द्र प्रसाद, डाॅ. अबुल फजल, डाॅ. शंकर कुमार मिश्र, जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर एवं कुलपति के निजी सहायक शंभू नारायण यादव आदि उपस्थित थे।

READ MORE

दिनांक 15 अगस्त को शिक्षा विभाग से संबंधित उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषित पहल के संदर्भ में समिति के व्यापक कार्यादेश एवं कार्यक्षेत्र में राज्य की संपूर्ण स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े नीतिगत, संरचनात्मक एवं सेवा-संबंधी विषयों को समाहित किए जाने के संबंध में।

वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति के उपरांत परीक्षाफल आधारित वेतनानुदान से आच्छादित माध्यमिक, इंटरमीडिएट एवं डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया वेतनानुदान के एकमुश्त भुगतान तथा सम्मानजनक नियमित वेतन-संरचना निर्धारित किए जाने के संबंध में अनुरोध ।

बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक-निर्माण, शिक्षण-प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं एकरूपता तथा शैक्षणिक शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ करने हेतु पृथक् “राज्य शिक्षण-प्रशिक्षण विश्वविद्यालय” की स्थापना के संबंध में अनुरोध।

[the_ad id="32069"]