Search
Close this search box.

BNMU। कुलपति ने दिया आशीर्वाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कुलपति ने दिया आशीर्वाद

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, बिहार सरकार, पटना द्वारा आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता ‘युवा संचार’ का समापन समारोह एक दिसंबर को पटना में आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसमें बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा अंतर्गत के. पी. काॅलेज, मुरलीगंज, मधेपुरा की स्नातक प्रथम खंड की छात्रा आरती गुप्ता एवं शाहीन को पुरस्कृत किया गया था।

शाहीन ने बुधवार को कुलपति प्रोफेसर डॉ. आर. के. पी. रमण से मिलकर आशीर्वाद लिया। कुलपति ने कहा कि एनएसएस बेहतर कार्य कर रहा है। आने वाले दिनों में इसे और भी गति दिया जाएगा। जो स्वयंसेवक राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर एनएसएस समन्वयक डॉ. अभय कुमार, जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर, कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ. अमरेन्द्र कुमार, कुलपति के निजी सहायक शंभू नारायण यादव आदि उपस्थित थे।

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।