Search
Close this search box.

Bihar वर्ष 2024 में आयोजित की जाने वाली इंटरमीडिएट, मैट्रिक एवं विविध परीक्षाओं का वार्षिक कैलेन्डर जारी।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना

श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आज दिनांक 04.12.2023 को बिहार बोर्ड द्वारा वर्ष 2024 में आयोजित की जाने वाली इंटरमीडिएट, मैट्रिक एवं विविध परीक्षाओं का वार्षिक कैलेन्डर जारी किया गया।

2. अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आज जारी परीक्षा कैलेन्डर, 2024 के अनुसार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 का आयोजन 01.02.2024 से 12.02.2024 के बीच दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह 9:30 बजे से 12:45 बजे अपराह्न तक की जाएगी। द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इन्टरमीडिएट वार्षिक (प्रायोगिक) परीक्षा, 2024 के आयोजन की तिथि दिनांक 10.01.2024 से 20.01.2024 के बीच निर्धारित किया गया है।

3. आज जारी कैलेन्डर के अनुसार मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2024 का आयोजन दिनांक 15.02.2024 से 23.02.2024 के बीच दो पालियों में किया जाएगा। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2024 के इन्टरनल एसेसमेन्ट / प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन दिनांक- 18.01.2024 से 20.01.2024 तक किया जाएगा।

4. कैलेण्डर के अनुसार समिति द्वारा वर्ष 2024 में माध्यामिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) का आयोजन दो बार किया जाएगा। पहली बार इस परीक्षा का आयोजन 01.03.2024 से 20.03.2024 के बीच किया जाना सम्भावित है। दूसरी बार इस परीक्षा का आयोजन दिनांक 10.09.2024 से 30.09.2024 के बीच किए जाने के लिए तिथि निर्धारित किया गया है। समिति द्वारा विविध परीक्षाओं के तहत वर्ष 2024 में औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा (हिन्दी एवं अंग्रेजी) परीक्षा, 2024, बिहार विशेष विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा (BSSTET), D.P.Ed परीक्षा, 2024, डी०एल०एड० संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024, डी०एल०एड० प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 2024, एवं सितुलतला आवासीय विद्यालय सिमुलतला, जमुई में नामांकन हेतु परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

https://bnmusamvad.com/wp-content/uploads/2024/01/Press_Release_04-12-2023_1701683955.pdf

READ MORE

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में बापू सभागार, गाँधी मैदान, पटना में दिनांक 25.08.2026 को आयोजित होने वाली उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Orientation Programme) अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।