Search
Close this search box.

सम्मान समारोह का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सम्मान समारोह का आयोजन

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) विभाग द्वारा कुलपति प्रो. बी. एस. झा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कुलपति ने विभाग में नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन कराने और पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला को सुदृढ़ करने का निदेश दिया।

उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों को प्लेसमेंट देने के लिए हरसंभव प्रयास करने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि कुलपति के नेतृत्व में विश्वविद्यालय लगातार शैक्षणिक उन्नयन की ओर अग्रसर है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि कोसी क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। युवाओं को अवसर देने की जरूरत है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में कुलपति को अंगवस्त्रम् एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष के. के. भारती, असिस्टेंट प्रोफेसर अखिलेश कुमार, कुंदन कुमार सिंह, असीम आनंद एवं नीतीश कुमार , कार्यालय सहायक रणवीर कुमार, राजदीप, अशोक मुखिया, बीबीए के सहायक रूपेश कुमार तथा छात्र-छात्राएं बाबू साहब, संभव कुमर, प्रिंस कुमार रवि आनंद प्रशांत कुमार लाव कुमार आयुष कुमार, विवेक राज, राजू कुमार, सर्वजीत कुमार, रुचि राज, सुप्रिया कुमारी, सौम्या, शिवानी कुमारी, स्वीटी कुमारी, मुस्कान राज आदि उपस्थित थे।

READ MORE

बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 में प्रस्तावित संशोधन के विरुद्ध विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं शिक्षक हितों की रक्षा के लिए आज बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (FUTAB) के तत्वावधान में बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक 

विषय : माननीय विधान पार्षद, डॉ० संजीव कुमार सिंह एवं अन्य माननीय विधान पार्षदगण के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त प्राप्त पत्र, जो बिहार में स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उससे विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता एवं राज्य की उच्च शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव से संबंधित है, पर यथोचित कार्रवाई करने के संबंध में।

[the_ad id="32069"]

विषय : बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के अंगीभूत (संघटक) स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन तथा उसके विश्वविद्यालयीय स्वायत्तता, शैक्षणिक मानकों एवं शिक्षकों की सेवा-शर्तों पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में प्रतिवेदन।