Search
Close this search box.

वाल्मीकि सभागार एवं अतिथि गृह का लोकार्पण।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 28 जून, 2024 को पश्चिम चंपारण जिले में स्थित वाल्मीकि नगर में वाल्मीकि सभागार एवं अतिथि गृह का लोकार्पण किया। वाल्मीकि नगर में वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना स्थित है। यहां पर पहाड़, जंगल एवं नदी तीनों मौजूद हैं, जिसके कारण पिछले कुछ वर्षों से वाल्मीकि नगर ईको-टूरिज्म के एक बड़े केंद्र के रूप में उभरा है।

यहां पर्यटकों और वन्य प्रेमियों के लिए कई आकर्षक एवं मनोरम स्थल मौजूद हैं। अब यहां पर्यटकों और अतिथियों के विश्राम हेतु आधुनिकतम सुविधाओं से युक्त चार अतिथि गृहों का निर्माण कराया गया है। इनके निर्माण से अब यहां आने वाले पर्यटकों को आवासन हेतु सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वाल्मीकि सभागार एवं अतिथि गृह का मेंटेनेंस भी अच्छे ढंग से करने का निर्देश दिया है।

READ MORE

[the_ad id="32069"]

READ MORE

दिनांक 15 अगस्त को शिक्षा विभाग से संबंधित उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषित पहल के संदर्भ में समिति के व्यापक कार्यादेश एवं कार्यक्षेत्र में राज्य की संपूर्ण स्कूली एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े नीतिगत, संरचनात्मक एवं सेवा-संबंधी विषयों को समाहित किए जाने के संबंध में।

वित्त रहित शिक्षा नीति की समाप्ति के उपरांत परीक्षाफल आधारित वेतनानुदान से आच्छादित माध्यमिक, इंटरमीडिएट एवं डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया वेतनानुदान के एकमुश्त भुगतान तथा सम्मानजनक नियमित वेतन-संरचना निर्धारित किए जाने के संबंध में अनुरोध ।

बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक-निर्माण, शिक्षण-प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं एकरूपता तथा शैक्षणिक शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ करने हेतु पृथक् “राज्य शिक्षण-प्रशिक्षण विश्वविद्यालय” की स्थापना के संबंध में अनुरोध।