Search
Close this search box.

डॉ. लाला ने हिंदी विभागाध्यक्ष के रूप में लिया योगदान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डॉ. लाला ने हिंदी विभागाध्यक्ष के रूप में लिया योगदान

—–

हिंदी विभाग पश्चिमी परिसर पीजी सेंटर में नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ लाला प्रवीण कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया. इससे पहले डॉ सिन्हा एमएलटी कॉलेज, सहरसा में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे.

पदभार ग्रहण के बाद डॉ. लाला प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता कक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने की होगी. साथ ही वे सुनिश्चित करना चाहेंगे कि कक्षा नियमित चले. प्रशासनिक दायित्व के बावजूद वे खुद भी नियमित कक्षा लेंगे.

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. उदय कुमार ने पाग, चादर देकर नए अध्यक्ष डॉ लाला प्रवीण को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में हिंदी विभाग निरंतर ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा. हिंदी विभाग के बर्सर व पीजी सेंटर शिक्षक संघ सचिव डॉ श्रीमंत जैनेन्द्र ने डॉ. लाला प्रवीण कुमार सिन्हा का स्वागत करते कहा कि उम्मीद है कि वे हिंदी विभाग की समृद्ध परंपरा को आगे ले जाने का काम करेंगे.

मौके पर गणित विभागाध्यक्ष डॉ मुकुंद कुमार सिंह, पीजी सेंटर शिक्षक संघ महासचिव डॉ अरुण कुमार सिंह, एमएलटी कॉलेज सहायक प्राध्यापक डॉ मयंक भार्गव, महेंद्र मंडल, सत्यप्रकाश, सुरेंद्र यादव, राजकुमार, अमित कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

READ MORE

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग (उत्तरी परिसर), भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा द्वारा 07 अगस्त 2026 को “राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 एवं अर्थशास्त्र शिक्षा” विषय पर एक संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजित

[the_ad id="32069"]