Search
Close this search box.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होगा योग शिविर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होगा योग शिविर
—-
बीएनएमयू, मधेपुरा के प्रशासनिक परिसर सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून, 2025 को योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने दी।

उन्होंने बताया कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के निदेशानुसार उनके प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्थु ने बिहार राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति को पत्र प्रेषित कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में योग शिविर आयोजित कराए जाने का अनुरोध किया है। इस पत्र के आलोक में कुलपति प्रो. बी. एस. झा ने विश्वविद्यालय मुख्यालय सहित सभी महाविद्यालयों में योग शिविर आयोजित करने का निदेश दिया है। इसमें विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मी तथा विद्यार्थी की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

उन्होंने बताया कि सदियों से दर्शन एवं योग के कारण भारत विश्वगुरू रहा है। संप्रति भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की जरूरत बताई थी। भारत के इस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार किया गया और 2015 से वैश्विक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरूआत हुई। इस अवसर पर केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकार एवं राजभवन द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। बीएनएमयू और इसके सभी महाविद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

[the_ad id="32069"]

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन