Search
Close this search box.

केंद्रीय विशवविद्यालय दक्षिण बिहार के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष ने दी राष्ट्रीय कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन बनने की सहमति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

केंद्रीय विशवविद्यालय दक्षिण बिहार के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर एवम् विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग बीएनएमयू में 20 से 25 मई तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कार्यशाला जो शोध कौशल विकास पर आधारित है में रिसोर्स पर्सन बनने पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है। प्रोफेसर सिंह शोध में नैतिकता पर अपना व्याख्यान देंगे और सभगी शोधार्थियों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रोफेसर सिंह पूर्व में नीलांबर पीताम्बर विश्वविद्यालय झारखंड में प्राध्यापक रह चुके हैं। नैदानिक मनोविज्ञान के क्षेत्र में इनकी अहम भूमिका है। यह अपने शोध कार्य से देश एवम् विदेशों में भी जाने जाते हैं। इन्होंने केन्द्रीय विश्वविद्यालय दक्षिण बिहार में मनोविज्ञान विभाग के स्थापना में अपनी विशेष भूमिका निभाई है। इन्हें कई सरकारी एवम् अर्धसरकारी संस्थाओं ने कई प्रकार के अवॉर्ड से सम्मानित किया है। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के लिए यह गर्व की बात है कि कार्यशाला में सम्मिलित होने के लिए इनकी सहमति प्राप्त हुई है। कार्यशाला के निदेशक प्रो डॉ एम आई रहमान, आयोजन सचिव डॉ आनंद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष डा सिकंदर कुमार एवम् आयोजक सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है।

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

[the_ad id="32069"]

READ MORE

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में आयोजित “वन्यजीव पर्यटन एवं व्यापार” का शुभारंभ। विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धन की एक सार्थक पहल… Bihar Lok Bhavan Patliputra University PPU Samrat Choudhary Ministry of Education Sanjay Tiger Ara Dr. Upendra Prasad Singh Vijay Kumar Choudhary @highlight

आज दिनांक 5.08.2026 को बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाह्न पर ‘रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम’ के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए महाविद्यालय में उपस्थित रहकर विरोध जताया गया ।

सरदार वल्लभाई पटेल महाविद्यालय, कैमूर में बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में धरना-प्रदर्शन