Search
Close this search box.

Bihar नव नालन्दा महाविहार में हुआ भव्य योगोत्सव का आयोजन 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नव नालन्दा महाविहार में हुआ भव्य योगोत्सव का आयोजन 

 

नव नालन्दा महाविहार, सम विश्वविद्यालय, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नालन्दा में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के तत्वावधान में भव्य योगोत्सव कार्यक्रम व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 5.45 से हुई। प्रार्थना के उपरांत, योग अभ्यास (प्रोटोकॉल) किया गया जिसके अंतर्गत 400+ लोगों ने महाविहार कैंपस में योगाभ्यास किया।

 

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के द्वारा प्रति वर्ष 100 चयनितः विशिष्ट स्थलों पर योगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें मार्च माह से प्रारम्भ करके प्रत्येक दिन किसी एक विशिष्ट स्थल पर योगोत्सव कार्यक्रम का इस प्रकार सम्पूर्ण देश में आयोजन किया जाता है। इस वर्ष उपर्युक्त योजना के अन्तर्गत नव नालन्दा महाविहार का चयन करते हुए 25 मई, 2024 योगोत्सव कार्यक्रम हेतु निर्धारित किया था। इसके अतिरिक्त नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ब्लड प्रेशर, सुगर, वजन आदि की जांच की गयी।

 

योगाभ्यास के उपरान्त प्रो. राजेश रंजन जी, कुलपति नव नालन्दा महाविहार ने संबोधन करते हुए इस आयोजन के लिए आयुष मंत्रालय को धन्यवाद दिया व नियमित योग कर निरोग रहने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन व निर्देशन योग एवं विपश्यना विभागाध्यक्ष प्रो. सुशिम कुमार दुबे ने किया, योग के विभिन्न आयामों के महत्व को उन्होंने साझा किया और बताया कि कैसे योग मात्र हम बिना कुछ खर्च के अपने शरीर का स्वास्थ्य लाभ दे सकते है। धन्यवाद ज्ञापन महाविहार कुलसचिव डाॅ मीता ने दिया व कहा कि ऐसे आयोजन नियमित होने चाहिए, जिससे लोगो में योग के प्रति जागरूकता आए।

इसके पूर्व विपश्यना एवं योग के विद्यार्थियों के द्वारा व्यक्तिक योग शिविर का नालंदा, बिहार शरीफ एवं आसपास के अन्य क्षेत्रीय विद्यालयों, स्थलों में योग शिविर लगाए गए जिसमें 500 के लगभग विभिन्न विद्यार्थियों जन सामान्य को योग, आनापान एवं स्वास्थ्य के लाभ को पहुंचाने का प्रयास किया गया

READ MORE

नव नालंदा महाविहार, नालंदा (सम विश्वविद्यालय, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) के कुलपति प्रोफेसर सिद्धार्थ सिंह को भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के द्वारा 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन में ऐट होम रिसेप्शन में आमंत्रित किया गया है।

[the_ad id="32069"]

READ MORE

नव नालंदा महाविहार, नालंदा (सम विश्वविद्यालय, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) के कुलपति प्रोफेसर सिद्धार्थ सिंह को भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के द्वारा 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन में ऐट होम रिसेप्शन में आमंत्रित किया गया है।