Tag: madhepura

Madhepura गणतंत्र दिवस पर विशेष।                             संविधान सभा के सदस्य कमलेश्वरी प्रसाद यादव।
Uncategorized

Madhepura गणतंत्र दिवस पर विशेष।                             संविधान सभा के सदस्य कमलेश्वरी प्रसाद यादव।

गणतंत्र दिवस पर विशेष।                             संविधान सभा के सदस्य कमलेश्वरी प्रसाद यादव। *बतौर संविधान सभा सदस्य संविधान निर्माण में रही कमलेश्वरी बाबू अहम भूमिका* 26 जनवरी को जब भारत 75 वीं गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहा और विश्व के सबसे बड़े संविधान के सहारे सफल राष्ट्र संचालन पर इतरा रहा है तब मधेपुरा की उपज और खगड़िया से संविधान सभा सदस्य रहे कमलेश्वरी प्रसाद यादव की बरबस याद आती है। राजनीतिक ,सांस्कृतिक,साहित्यिक,कला संस्कृति में उर्वरा रही मधेपुरा के अनमोल रत्न कमलेश्वरी प्रसाद यादव की आजादी के बाद राष्ट्र के संचालन के लिए अत्यन्त दुरूह कार्य संविधान निर्माण में भी बतौर सदस्य की भूमिका इसका प्रमाण है।संविधान सभा सदस्य के रूप में उनके विचार और सुझाव आज राष्ट्र के अमूल्य धरोहर संविधान का हिस्सा है।संविधान सभा में सामाजिक स्तर के विभिन्न मुद्दों पर स्थानीय परिस्थितियों को उन...
Madhepura नौ पुस्तकों का लोकार्पण*
Uncategorized

Madhepura नौ पुस्तकों का लोकार्पण*

*नौ पुस्तकों का लोकार्पण* बुधवार (24 जनवरी) को केंद्रीय पुस्तकालय सभागार में पुस्तक लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व कुलसचिव प्रो. शचीन्द्र की नौ पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। इनमें भारत की जाति-प्रथा : एक संवैधानिक व्याख्या, मनुस्मृति की तार्किक अध्ययन विधि एवं भारतीय चतुष्पदीय द्वन्द्ववादी सामाजिक ज्ञानात्मक तर्क-प्रणाली सद्य: प्रकाशित है। अन्य छः पुस्तकें पूर्व प्रकाशित हैं। लोकार्पण समारोह के मुख्य वक्ता पूर्व डीएसडब्ल्यू एवं पूर्व कुलसचिव प्रो. नरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सभी पुस्तकों में संबंधित विषयों का बारीकी से वैज्ञानिक विश्लेषण किया गया है।   मुख्य अतिथि मानविकी संकाय के पूर्व संकायाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि सभी पुस्तकें समाज एवं राष्ट्र के लिए उपयोगी हैं।   कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलसचिव प्रो. मिहिर कुमार ठाकुर ने कि...
Madhepura जयंती पर याद किए गए जननायक कर्पूरी ठाकुर
Uncategorized

Madhepura जयंती पर याद किए गए जननायक कर्पूरी ठाकुर

जयंती पर याद किए गए जननायक कर्पूरी ठाकुर ------ बुधवार को भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी 101वीं जयंती पर याद किया गया। इस अवसर पर मधेपुरा यूथ ऐसोसिएशन (माया) के तत्वावधान में विश्वविद्यालय अतिथिशाला परिसर में कर्पूरी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा एवं केंद्रीय पुस्तकालय सभागार में परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलसचिव डॉ. मिहिर कुमार ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जनजन के नेता थे। उनके विरोधी दलों के सदस्य भी उनका सम्मान करते थे। उन्होंने कहा कि कर्पूरी सादगी, कर्मठता एवं ईमानदारी के प्रतिनिधि थे। उनका समाज के सभी वर्गों में सम्मान है। विषय प्रवेश करते हुए कुलपति के निजी सहायक शंभू नारायण यादव ने कहा कि कर्पूरी मात्र पिछडों के नेता नहीं थे, बल्कि वे पूरे समाज एवं राष्ट्र के नेता थे। कार्यक्रम का संचालन करत...
Madhepura भूपेंद्र बाबू की 121 वीं जयंती की तैयारी जारी।
Uncategorized

Madhepura भूपेंद्र बाबू की 121 वीं जयंती की तैयारी जारी।

*भूपेंद्र बाबू की 121 वीं जयंती की तैयारी जारी*  *भूपेंद्र बाबू की जयंती पर सबके भूपेंद्र बाबू शीर्षक से प्रकाशित होगी लघु जीवनी* *समाजवाद के विविध आयामों पर भूपेंद्र जयंती के बहाने होगा चिंतन मनन* --------- समाजवाद के चर्चित हस्ताक्षर पूर्व सांसद भूपेंद्र नारायण मंडल की 121 जयंती को लेकर सिंघेश्वर प्रखंड अंतर्गत बैहरी पंचायत के कतराहा ,बैरबन्ना में भूपेंद्र विचार मंच और शिव राजेश्वरी युवा सृजन क्लब कोसी प्रमंडल की टीम तैयारी को अंतिम रूप देने में लगातार सक्रिय है।विचार मंच के सचिव सह माध्यमिक शिक्षक संघ के कोसी प्रमंडल के अध्यक्ष परमेश्वरी यादव ने बताया कि भूपेंद्र बाबू की यह जयंती उनके विचारों को आमजन से जोड़ने का एक बड़ा सुअवसर प्रदान करेगा।विचार मंच जयंती,पुण्यतिथि सहित अन्य आयोजनों द्वारा लगातार उनके विचारों को आमजन तक पहुंचाने में लगा है,इस अवसर पर समाजवाद से जुड़े कई गणम...
Madhepura अमर शहीद सेनानी स्व.चुल्हाय मंडल जी की जयंती पर शत-शत नमन
BIHAR

Madhepura अमर शहीद सेनानी स्व.चुल्हाय मंडल जी की जयंती पर शत-शत नमन

मधेपुरा जिले के मनहारा गाँव के स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद सेनानी स्व.चुल्हाय मंडल जी की जयंती पर शत-शत नमन.💐.                   भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के अगस्त क्रांति के अमर शहीद चुल्हाय मंडल की 104वीं जयंती के अवसर पर उन्हें याद रखना हम युवाओं की जिम्मेदारी है शहीद चुल्हाय ने आजादी के लिए अपनी जान तक की कुर्बानी दी जिसे हम सबों को मिलकर अक्षुण्ण रखना होगा तथा उनके सपनों का भारत बनाना होगा |  शहीद चुल्हाय वसूल के पक्के आदमी थे, उन्होंने जान गवां दी लेकिन अंग्रेजों से समझौता नहीं किया |  यूँ तो मधेपुरा सामाजिक परिवर्तन की धरती रही है लेकिन आज से क्रान्तिवीर शहीदों की धरती भी कही जायेगी | उन्होंने कहा कि अगस्त क्रांति में मधेपुरा-सहरसा के कुल 9 शहीदों में केवल दो शहीदों- चुल्हाय मंडल और धीरो राय का शव उनके परिवार को नहीं उपलब्ध कराया गया | नेपाल के ‘बकरो के टापू’ पर डॉ.लोहि...
Madhepura भूपेंद्र विशेषांक के लिए निर्धारित समय सीमा में ही दो दर्जन से अधिक रचना प्राप्त।
BIHAR

Madhepura भूपेंद्र विशेषांक के लिए निर्धारित समय सीमा में ही दो दर्जन से अधिक रचना प्राप्त।

*भूपेंद्र विशेषांक के लिए निर्धारित समय सीमा में ही दो दर्जन से अधिक रचना प्राप्त*  *वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश,शिक्षा मंत्री सहित आधे दर्जन विश्वविद्यालय की प्रतिनिधित्व रचना उपलब्ध* एक फरवरी को सिंहेश्वर प्रखंड के कतराहा,बैरबना में आयोजित प्रखर समाजवादी भूपेंद्र नारायण मंडल जयंती समारोह के अवसर पर भूपेंद्र विशेषांक युवा सृजन पत्रिका के प्रकाशन की तैयारी जोर शोर से शुरू है।युवा सृजन पत्रिका के प्रधान संपादक हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने बताया कि पत्रिका के लिए 18 दिसंबर से पत्राचार कर भूपेंद्र बाबू के व्यक्तित्व और कृतित्व से जुड़ी रचना दस जनवरी तक उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया था।जिसका सुखद परिणाम यह रहा कि निर्धारित समय सीमा में ही उम्मीद से ज्यादा रचना प्राप्त हुई दो दर्जन से अधिक प्राप्त रचना में जहां बीस से ज्यादा आलेख है वहीं आधे दर्जन भर कविता भी हैं। *वरीय पत्रकार उर्मिलेश, शिक्...
Madhepura माया विद्या निकेतन के दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट का समापन। सम्मान पा उत्साहित नजर आए बच्चे।
BIHAR

Madhepura माया विद्या निकेतन के दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट का समापन। सम्मान पा उत्साहित नजर आए बच्चे।

माया विद्या निकेतन के दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट का समापन। सम्मान पा उत्साहित नजर आए बच्चे। जिला मुख्यालय के माया विद्या निकेतन के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट के दूसरे दिन पहले सत्र में कई मैच खेले गए, जबकि दूसरे सत्र में पुरस्कार वितरण किया गया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी- साहित्यकार एवं बीएनएमयू के पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ. भूपेंद्र नारायण यादव 'मधेपुरी' ने कहा कि बच्चे ही हमारे समाज एवं राष्ट्र के भविष्य हैं।‌ बच्चों के सर्वांगीण विकास से ही भारत का विकास होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभाओं को सभी क्षेत्रों में विकास का अवसर मिलना चाहिए। इस मामले में एनुअल स्पोर्ट्स मीट मील का पत्थर साबित होगा। इससे स्कूली बच्चों के बीच छिपी प्रतिभा को तराशने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने पूर्वजों से प्रेरणा ल...